Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट

0
267
Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट

5 जिलों में होगी तेज बारिश
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने हरियाणा के 5 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल हैं। एक दिन पहले शनिवार को हरियाणा में अच्छी बारिश हुई। अंबाला, सोनीपत, कैथल, चरखी दादरी, हिसार, जींद, सिरसा, रेवाड़ी, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में आंधी के साथ बारिश हुई। हिसार में सबसे ज्यादा 25 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी मानसून की रफ्तार ठीक है। जून में कुछ ब्रेक लग सकता है। इसके बावजूद अच्छी बारिश की संभावना है। हरियाणा में मानसून के पहुंचने का सामान्य समय 24 से 29 जून के बीच है। अभी समय से पहले आने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मानसून विभिन्न परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

प्रदेश में 114% बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में 114% बारिश हो सकती है। इससे औसतन बारिश 438 मिलीमीटर से 5 से 10% ज्यादा हो सकती है। पिछले 24 सालों में 4 बार ऐसी स्थिति आई है, जब मानसून 100 से 124 दिनों की अवधि तक हरियाणा में रहा। इनमें वर्ष 2008 में 109 दिन, 2013 में 124 दिन, 2019 में 109 दिन, 2021 में 118 दिन रहा।