Yamunanagar News : जगाधरी विधानसभा में अन्य पार्टीया छोड़ भाजपा में शामिल हुए लोग

0
340
People left other parties and joined BJP in Jagadhari assembly
(Yamunanagar News) यमुनानगर। प्रदेश में भाजपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है।जगाधरी विधानसभा में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। लगातार भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर लोग भाजपा मे शामिल हो रहे हैं।इसी कड़ी में आज जगाधरी कृषि मंत्री कंवरपाल के कार्यालय पर बड़ी संख्या में लोगो ने बीएसपी को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।कृषि मंत्री कंवर पाल ने अपने जगाधरी कार्यालय पर पार्टी का पटका पहना कर सभी का भाजपा परिवार में स्वागत किया।
कृषि मंत्री ने बताया कि भाजपा की जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर आज हड़ोली से केवल कुमार,बरौली माजरा से महिंद्र सिंह, डमोली से लखविंदर,ईलमचंद, बलोली से नरेश ,मलकीत सिंह,सुरेंद्र कुमार,दादूपुर सैनी से राजकुमार सैनी अपने अनेकों साथियों के साथ बीएसपी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए है।
इस मौके पर कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी लोगो को पूरा मान सम्मान दिया जायेगा।इन सभी के पार्टी में आने से भाजपा और मजबूत होगी।भाजपा में हर कार्यकर्ता को बराबर मान सम्मान दिया जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के बल पर ही भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर है। भाजपा में कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नही होता बल्कि कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल कर सकता है, क्योंकि भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सेवा ही सबसे आगे होती है। इस मौके पर भाजपा नेता सुलेख चंद लोप्यो ,प्रभजित सिंह लोप्यो,सुमित सैन लोप्यो,रामजतन डमोली ये सब उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Mahendargarh News : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को इनोवेशन में मिला तीसरा स्थान

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : सभी विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर, सरकार समाधान करने में असफल – रमन त्यागी

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं : बिसम्बर वाल्मीकि