Yamunanagar News : भाजपा विधि प्रकोष्ठ व अधिवक्ता परिषद ने मनाया संविधान दिवस

0
169
BJP Law Cell and Advocate Council celebrated Constitution Day

(Yamunanagar News) यमुनानगर। भाजपा के जिला यमुनानगर विधि प्रकोष्ठ व अधिवक्ता परिषद की ओर से संविधान दिवस मनाया गया जिसमें प्रधान रविंद्र खड़काली, नीरा जैन, भूपेंद्र, अजय ,अतुल, मनोज कुमार, आशीष सोंधी ,जोगिंदर भारती, विधि प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक आरती नंदा ,मांगेराम, शिवानी, पूजा, मोनिका सहित बहुत से अधिवक्ता उपस्थित रहे।

अधिवक्ता परिषद प्रधान रविन्द्र खड़काली ने आयोजित कार्यक्रम में बताया कि 26 नवम्बर 1949 को भारत देश में संविधान लागू किया गया,भारत देश का संविधान हमारी ताकत है व हमारा गौरव है।संविधान की प्रस्तावना में जो शब्द हम भारत के लोग लिखे गए हैं वे इस बात का प्रतीक हैं कि वास्तविक स्रोत समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति ही हैं। यह हमारे लिए समानता, स्वतंत्रता व भाईचारे का संदेश देता है। साथ ही हमसार एकता व हमारी पहचान का आधार है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ संयोजक मनोज कुमार ने बताया कि भारत देश के संविधान ने हमें मौलिक कर्तव्यों की भी शिक्षा दी है, उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : 26 नवम्बर का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा-अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : हकेवि में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह की हुई शुरुआत