प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने बताया कि आज गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति जगाधरी-यमुनानगर द्वारा आज चेयरमैन रामनिवास गर्ग  के निवास स्थान पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी में श्री कृष्ण की भव्य और सुंदर झांकी को देखकर श्रद्धालु झूम उठे। सभी ने राधे कृष्णा के जयकारे लगाए व प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान जितेंद्र गुप्ता, संदीप बंसल, भारत भूषण बंसल, बंटी, छाबड़ा ,नीरू, नीरज, सतपाल, निजी सहायक राजकुमार व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सही बहुत बड़ी संख्या में सभी कृष्ण भक्तों ने झांकी के दर्शन किए व प्रसाद ग्रहण किया। चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने कहा कि हम सभी हरियाणा वाले अत्यंत सौभाग्यशाली है कि श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश हमारे हरियाणा की धरती कुरुक्षेत्र में दिया था। श्रीकृष्ण ने उस समय बुराई का अंत किया था आज उसी तरह श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए गीता के  ज्ञान से हम सच्चाई के मार्ग पर चलकर सत्कर्म कर सकते हैं।
Sign in
                            Welcome! Log into your account
                            
                            
                            
                            Forgot your password? Get help
                            
                            
                            
                            
                        Password recovery
                            Recover your password
                            
                            
                            A password will be e-mailed to you.
                        

