आज समाज, नई दिल्ली: Xiaomi Mix Flip 2: Xiaomi एक बार फिर अपने फोल्डेबल फोन की दुनिया में तहलका मचाने जा रहा है और इस बार चर्चा उनके अगले क्लैमशेल फोल्डेबल- Xiaomi Mix Flip 2 को लेकर है। जी हां, Mix Flip का यह अपग्रेडेड वर्जन जल्द ही चीन में दस्तक दे सकता है। जब Xiaomi Mix Flip 2024 में आया था, तब इसे लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई थी। अब कंपनी के सीनियर मार्केटिंग जनरल मैनेजर सिकी वेई ने एक वीबो पोस्ट में संकेत दिया है कि Mix Flip यूजर्स और Xiaomi प्रेसिडेंट लू वीबिंग के बीच इस फोन को लेकर चर्चा हुई थी, जिसमें इसके अच्छे और कमजोर पहलुओं पर चर्चा की गई।
इन दिनों हो सकता है लांच
इस बातचीत से साफ है कि Xiaomi अब इस फोल्डेबल सीरीज को और भी बेहतर बनाने में लगा हुआ है। उम्मीद है कि Mix Flip 2 को इस जून के आखिर तक चीन में लॉन्च किया जा सकता है और इसके साथ ही Redmi K80 Ultra और एक नया Redmi गेमिंग टैबलेट भी पेश किया जा सकता है।
Xiaomi Mix Flip 2: क्या होगा खास?
ताजा लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi Mix Flip 2 में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। यह पुराने वर्जन के मुकाबले पतला और हल्का होगा। मौजूदा Mix Flip की मोटाई अनफोल्ड होने पर 7.8mm है और इसका वजन 192 ग्राम है। वहीं Mix Flip 2 की मोटाई सिर्फ 7.6mm रहने की उम्मीद है और वजन भी करीब 190 ग्राम हो सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो Mix Flip 2 में 6.85 इंच का 1.5K LTPO OLED मेन डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
कैमरा और बैटरी भी दमदार
यह फोन Snapdragon के सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite SoC के साथ आने वाला है, जिसकी वजह से इसकी परफॉर्मेंस काफी तेज होने वाली है। इसके अलावा फोन में IPX8 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी हो सकती है, यानी पानी के छींटों और गीले हाथों से यह खराब नहीं होगा। सेफ्टी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है, जिससे फोल्डेबल फोन की यूजेबिलिटी आसान हो जाएगी। कैमरा और बैटरी भी दमदार होगी
यह बात सामने आई है कि मिक्स फ्लिप 2 में पीछे की तरफ दो 50MP कैमरे होंगे, जिसमें एक अल्ट्रावाइड लेंस भी शामिल होगा। यानी नॉर्मल फोटोग्राफी हो या ग्रुप शॉट और वाइड एंगल- सब कुछ आसान होगा। फ्रंट कैमरे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इस बार भी Xiaomi सेल्फी कैमरे को हाई क्वालिटी वाला बनाएगी।
बैटरी की बात करें तो मिक्स फ्लिप 2 में 5,100mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह मौजूदा मिक्स फ्लिप की 4,780mAh बैटरी और 33W चार्जिंग से बड़ा अपग्रेड होगा। यानी लंबे बैकअप के साथ-साथ यह जल्दी चार्ज भी होगा।
मिक्स फ्लिप 2 के साथ आने वाले हैं दो और धमाके
मिक्स फ्लिप 2 के साथ ही Xiaomi के दो और प्रोडक्ट- Redmi K80 Ultra और Redmi Gaming Tablet पर भी नजरें हैं। माना जा रहा है कि Xiaomi इन दोनों को भी इसी इवेंट में पेश कर सकता है। खास तौर पर रेडमी K80 अल्ट्रा फ्लैगशिप-किलर हो सकता है और गेमिंग टैबलेट उन यूजर्स के लिए होगा जो बड़ी स्क्रीन और दमदार परफॉर्मेंस की तलाश में हैं।
क्या Xiaomi Mix Flip 2 भारत आएगा?
अब सवाल यह है कि क्या Mix Flip 2 भारत में भी आएगा? फिलहाल Xiaomi ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन अगर चीन में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो कंपनी इसे भारत में भी जरूर लॉन्च कर सकती है, खासकर तब जब भारत में फोल्डेबल सेगमेंट में Samsung और Motorola जैसे ब्रांड पहले से ही सक्रिय हैं।
अगर आप एक नए फोल्डेबल फोन का अनुभव करना चाहते हैं, जो स्टाइलिश हो, दमदार परफॉर्मेंस और लेटेस्ट फीचर्स से लैस हो, तो Xiaomi Mix Flip 2 एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है – बशर्ते इसकी कीमत सही रखी जाए। अब देखना यह है कि Xiaomi इस फोन को किस कीमत पर पेश करता है और यह भारतीय बाजार में कब एंट्री करता है।