Ali Khamenei Condolence Meet: कल पिता अली खामेनेई की शोकसभा में शामिल हो सकते हैं मुजतबा

0
108
Ali Khamenei Condolence Meet: कोम शहर में आयोजित की जा रही शोकसभा।
Ali Khamenei Condolence Meet: कोम शहर में आयोजित की जा रही शोकसभा।

युद्ध शुरू होने के बाद से किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आए मुजतबा
Ali Khamenei Condolence Meet, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: कल यानी की शनिवार को ईरान के कोम शहर में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की शोकसभा का आयोजन किया जाएगा। इस शोक सभा में ईरान के नए सुप्रीम लीडर और अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई शाामिल हो सकते हैं। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने शोकसभा में मुजतबा खामेनेई के शामिल होने का दावा किया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वे कोम शहर की हजरत मासूमेह दरगाह में अपने पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की शोकसभा की अगुवाई करेंगे।

सुरक्षा कारणों के चलते अब तक सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे मुजतबा

गौरतलब है कि अली खामेनेई की मौत के बाद शुरूआती मार्च में धार्मिक परिषद ने मुजतबा को नया सुप्रीम लीडर चुना था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फरवरी में हुए हमले में वे घायल हो गए थे। इसके बाद सुरक्षा कारणों से वे अब तक सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे हैं।

नेतन्याहू बोले- ईरान के साथ जंग अभी खत्म नहीं हुई

उधर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ जंग अभी खत्म नहीं हुई है और आने वाले दिनों में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा, चाहे कोई समझौता हो या नहीं। इजराइली एयर फोर्स के एक कार्यक्रम में नेतन्याहू ने कहा कि अगर इजराइल ने कार्रवाई नहीं की होती तो ईरान अब तक परमाणु हथियार बना चुका होता। उन्होंने कहा कि देश हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: PM Modi Australia Visit: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर