Tahir Hussain: भारत ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत बढ़ी: ताहिर हुसैन

0
525
Tahir Hussain: भारत ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत बढ़ी: ताहिर हुसैन
Tahir Hussain: भारत ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत बढ़ी: ताहिर हुसैन

कहा- मुस्लिम महिला का हिजाब उतारना गलत
Tahir Hussain, (आज समाज), नई दिल्ली: मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने पर बिहार के सीएम सीएम नीतीश कुमार की हर तरफ निंदा हो रही है। विशेषकर मुस्लिम संप्रदाय ने इसे गलत बताया है। श्रीनगर में तो महबूबा मुफ्ती की बेटी ने नीतीश कुमार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी है। वहीं अब इस मामले में पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि एक सीनियर नेता का मुस्लिम महिला का जबरन हिजाब हटाना बेहद गलत है।

भारत ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत बढ़ रही है। अंद्राबी ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं भारत में मुस्लिम महिलाओं के अपमान को सामान्य बनाने का खतरा पैदा करती हैं। साथ ही मुस्लिमों के प्रति असहिष्णुता को बढ़ावा देती हैं। गौरतलब है कि सोमवार को बिहार में आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर नुसरत से हिजाब के बारे में पूछा और बाद में खुद उसका हिजाब हटा दिया।

पाकिस्तानी डॉन ने नीतीश कुमार को धमकी दी, कहा- सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी नीतीश कुमार को धमकी दी है। भट्टी ने कहा कि नीतीश कुमार सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें, वरना बाद में ये मत कहना की चेतावनी नहीं दी गई थी। शहजाद के खिलाफ पटना के साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है। शहजाद भट्टी हाल ही में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देकर सुर्खियों में आया था। भट्टी से जान का खतरा बताते हुए लॉरेंस के तिहाड़ जेल में बंद भाई अनमोल बिश्नोई ने भी दिल्ली कोर्ट से बुलेटप्रूफ जैकेट और गाड़ी की डिमांड की थी।

भारत पर बिना सूचना के चिनाब नदी में पानी छोड़ने का लगाया आरोप

पाकिस्तान ने भारत पर बिना किसी पूर्व सूचना के चिनाब नदी में पानी छोड़ने का आरोप लगाया है। इस्लामाबाद ने इसे सिंधु जल समझौते का सीधा उल्लंघन बताया है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रवक्ता अंद्राबी ने कहा कि दिसंबर से चिनाब नदी के जलस्तर में अचानक और असामान्य बदलाव देखे जा रहे हैं। उनके मुताबिक, भारत द्वारा अचानक पानी छोड़े जाने से नदी के बहाव में तेज उतार-चढ़ाव आया, जिसकी पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

सिंधु जल संधि के तहत नदियों से जुड़े किसी भी कदम की पहले सूचना देना अनिवार्य

अंद्राबी ने कहा कि सिंधु जल संधि के तहत साझा नदियों से जुड़े किसी भी कदम की पहले सूचना देना अनिवार्य है, लेकिन भारत ने इस नियम का पालन नहीं किया। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताते हुए कहा कि ऐसे कदम क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा हैं।

भारत से स्पष्टीकरण मांगा

पाकिस्तान ने चिनाब नदी के अचानक पानी छोड़ने को लेकर भारत पत्र लिखा है। इस पत्र में भारत से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अंद्राबी ने कहा कि 1960 की सिंधु जल संधि एक बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय समझौता है, जो अब तक क्षेत्र में शांति और स्थिरता का आधार रहा है। अंद्राबी ने कहा कि खेती के अहम समय में नदी के पानी से छेड़छाड़ करना पाकिस्तान के लोगों की जिंदगी, आजीविका, खाद्य सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है।

ये भी पढ़ें: नाटो में शामिल होने की जिद छोड़े यूक्रेन: पुतिन

  • TAGS
  • [post_tags]