Haryana Assembly Winter Session: हरियाणा विधानसभा में वंदे मातरम् की चर्चा पर हंगामा, कांग्रेस विधायकों-मार्शलों में हाथापाई

0
270
Haryana Assembly Winter Session: हरियाणा विधानसभा में वंदे मातरम् की चर्चा पर हंगामा, कांग्रेस विधायकों-मार्शलों में हाथापाई
Haryana Assembly Winter Session: हरियाणा विधानसभा में वंदे मातरम् की चर्चा पर हंगामा, कांग्रेस विधायकों-मार्शलों में हाथापाई

कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर सीएम ने साधा निशाना
Haryana Assembly Winter Session, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र का दूसरा दिन काफी हंगामेदार रहा। शून्यकाल के बाद विधायक घनश्याम ने वंदे मातरम् पर चर्चा का प्रस्ताव रखा, जिसे स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने स्वीकार कर लिया। लंच के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पर बोलना शुरू किया। सीएम ने कहा कि यह सबके लिए वंदनीय है। इस पर चर्चा बहुत जरूरी है। इससे युवाओं को जानकारी मिलेगी। उस समय के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को अपनी कुर्सी डोलती हुई नजर आई। यह सुनते ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कांग्रेस विधायक उठकर वेल में आकर बैठ गए। इस पर स्पीकर ने कांग्रेस के 9 विधायकों को नेम (नियमों का उल्लंघन) करते हुए सदन से बाहर जाने को कहा। साथ ही वेल में मार्शल खड़े कर दिए। जब मार्शल ने विधायकों को बाहर जाने को कहा था तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर विधायकों और मार्शलों के बीच हाथापाई हो गई। फिर इन्हें बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद उट और नेता प्रतिपक्ष की अपील पर इन विधायकों को अंदर बुलाया गया।

अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही चर्चा

अब सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। इसके लिए 2 घंटे का समय रखा गया। कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने आरोप लगाया कि सरकार से जनता का विश्वास उठ चुका है। भाजपा कांग्रेस के लिए पर्ची-खर्ची की बात करती है, जबकि भाजपा के राज में यूनिवर्सिटीज में वाइस चांसलर पर्ची-खर्ची से लगाए गए हैं।

सीएम ने शेर पढ़ा

सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि इससे अच्छा मैसेज जनता के बीच नहीं गया। मैंने अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को ध्यान से पढ़ा। मैंने देखा कि उसके ऊपर हमारे विपक्ष के नेता के साइन नहीं है। मैंने फिर अपने चश्मे को ध्यान से देखा, लेकिन मुझे विपक्ष के नेता के साइन नहीं दिखे।

कांग्रेस को हुड्डा पर यकीन नहीं, देश की जनता को कांग्रेस पर नहीं, पर सदन में विपक्ष चाहिए था, हम तो हुड्डा साहब ही चाहते थे, चाहे कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व चाहे या न चाहे। हुड्डा साहब ही सही। हुड्डा साहब ही सही। हुड्डा साहब को हार्दिक शुभकामनाएं।

आदित्य सुरजेवाला ने वंदे मातरम् की चर्चा पर सवाल उठाए

इससे पहले कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने वंदे मातरम् की चर्चा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या सरकार इस पर चल रही है। हमने आज उद्योगपतियों को पहाड़ों को बेच दिया है। इसके बाद भी सरकार कहती है कि ये जरूरी है।

वंदे मातरम् को कांग्रेस ने काटा विज

इसी बीच मंत्री अनिल विज ने टोकते हुए कहा कि आपने वंदे मातरम् को काट दिया जिन्ना के जाने पर। इसे लेकर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सत्ता पक्ष के लोगों ने वंदे मातरम् के नारे लगाने शुरू कर दिए। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा- वंदेमातरम् की गरिमा को बढ़ाने का काम करें, इसको नीचे न लेकर आएं।

कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान बोले- सीएम की पावर कौन आॅपरेट कर रहा, बेदी का जवाब- हम मुख्यमंत्री के बारे में कोई बात नहीं सुनेंगे

कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर कहा कि वह कहते हैं कि मैं तो एक चपरासी भी नहीं बदल सकता। ये बताया जाए कि सीएम का कौन सा पावर सेंटर आॅपरेट कर रहा है।

इस पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने आपत्ति प्रकट की, उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री के बारे में कोई बात नहीं सुनेंगे। अबकी बार ये कहकर देखें। हम इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्डा ने कहा कि सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वह अपने संबोधन में कोई भी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

शहरी स्थानीय निकाय संशोधन 2025 विधेयक पारित

शहरी स्थानीय निकाय संशोधन 2025 विधेयक को लेकर सदन में चर्चा की जा रही है। इस विधेयक पर अब तक कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला, बीबी बत्रा और इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने चर्चा की है। चर्चा के दौरान विपक्ष के विधायकों ने विधेयक को पारित किए जाने पर सवाल उठाए। हालांकि, स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने ध्वनिमत से विधेयक को पारित किया। अब इस पर क्लाज वाई क्लाज चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने सदन में धान घोटाले का मुद्दा उठाया

थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने सदन में धान घोटाले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में मिलर्स के साथ सूबे के कुछ बड़े नेता भी मिले हुए हैं। इस पूरे घोटाले की जांच सरकार को हाईकोर्ट के सिटिंग जज या उइक से करानी चाहिए।

सरकार ये दावा कर रही है कि वह किसानों की 24 फसलें एमएसपी पर खरीद रही है, जबकि ये दावा झूठा है, ग्राउंड पर किसानों की फसलें एमएसपी से कम दाम पर बेचनी पड़ रही हैं। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। ये कहा जाए कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। उन्होंने कुरुक्षेत्र को राजधानी बनाने का भी मुद्दा उठाया।

ये भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती की बेटी ने बिहार के सीएम नीतीश के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

  • TAGS
  • [post_tags]