नई दिल्ली. राइजिंग एशिया कप में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत के साथ शुरुआत की है. तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और हर्षित राणा का कहर नेपाल के बल्लेबाजों पर टूटा. दोनों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है. शुक्रवार (20 नवंबर) को खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-A ने नेपाल को 306 रन के विश्व रिकॉर्ड अंतर से हराया.
भारत की इस ऐतिहासिक जीत में हर्षित राणा ने शुरुआती विकेट चटकाए. प्रिंस यादव की नई गेंद से की गई घातक गेंदबाजी ने आधी टीम का सफाया कर दिया. भारत के 332 रन के विशाल स्कोर के जवाब में नेपाल की पूरी टीम महज 26 रन पर सिमट गई.
Terrific start with the ball 👌
Harshit Rana 🤝 Prince Yadav
4️⃣ wickets in no time for India A
Updates ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm
#TeamIndia | #INDAvNEP | #RisingStarsAsiaCup https://t.co/xElAbC0CPb
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
प्रिंस यादव ने 6 रन देकर झटके 5 विकेट
नेपाल के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए. प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. हर्षित राणा ने 6 ओवर में 16 रन खर्च करके 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. नेपाल की टीम 11.3 ओवर में ही ऑलआउट हो गई. शाहबाज अहमद ने आखिरी विकेट लेकर नेपाल की पारी खत्म की. संदीप लामिछाने की कप्तानी वाली टीम को 306 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा.
Innings Break!
Superb centuries from Captain Tilak Varma and Kumar Kushagra propel India A to 3️⃣3️⃣2️⃣ 🎯
Over to the bowlers now ⏳
Scorecard ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm
#TeamIndia | #INDAvNEP | #RisingStarsAsiaCup https://t.co/eYhdGF6xyf
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
कुमार कुशाग्र और तिलक वर्मा ने जड़े शतक
इससे पहले टॉस के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-A की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने शुरुआती तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे. इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की. दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 206 रन की बड़ी साझेदारी की. कुमार कुशाग्र ने 102 गेंदों में 117 रन बनाए. कप्तान तिलक वर्मा ने 113 गेंद पर 107 रन की शतकीय पारी खेली. दोनों के शतकों की बदौलत भारत 332 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रहा.
सूर्यांश शेडगे ने दिया तूफानी फिनिश
पारी के आखिरी ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने भी तेजी से रन बनाए. उन्होंने सिर्फ 14 गेंद में 36 रन की तूफानी पारी खेल स्कोर को और बड़ा कर दिया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल को संभलने का कोई मौका नहीं दिया. प्रिंस यादव और हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी ने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया.


