बीएनपी को 3 और एनसीपी को 1 सीट मिली
Bangladesh Election Result, (आज समाज), नई दिल्ली: बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरूआती नतीजे और रुझान आने लगे हैं। कट्टरपंथी पार्टी बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने 4 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के खाते में 3 और नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के खाते में एक सीट आई है। बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने ढाका-17 और बोगरा-6 दोनों सीटों से जीत दर्ज की है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने उनकी जीत की पुष्टि की है। देशभर में आज दोपहर 2 बजे तक देश के 36 हजार वोटिंग सेंटर्स पर 47.91% मतदान हुआ।
अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस, बीएनपी चीफ तारिक रहमान और छात्र नेता नाहिद इस्लाम वोट डालने पहुंचे। इस दौरान यूनुस ने कहा कि आज नए बांग्लादेश का जन्म हुआ। दूसरी तरफ पूर्व पीएम शेख हसीना ने चुनाव को फर्जी बताते हुए रद्द करने की मांग की है। साथ ही यूनुस से इस्तीफा भी मांगा हैं।
बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान झड़पें हुई
इससे पहले बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान कई जगहों पर झड़पें भी हुई। खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक बीएनपी नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई। दूसरी तरफ मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से 3 लोग घायल हो गए थे।
जमात-ए-इस्लामी ने 36 सीटों पर जीत का दावा किया
वहीं, बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने दावा किया है कि गुरुवार को हुए चुनाव में 36 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी ने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर अनौपचारिक नतीजों का ऐलान किया। जमात ने पर विजयी उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है।
ये भी पढ़ें: लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन नहीं लाएगी केंद्र सरकार, हटाया जा सकता है भाषण


