Punjab News: ED का बड़ा खुलासा, सामने आया DIG भुल्लर का शारदा कनेक्शन, ऐसे की करोड़ों की काली कमाई

0
142

Punjab News: पंजाब में निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा खुलासा किया है। ईडी के मुताबिक, भुल्लर के सहयोगी कृशानु शारदा भुल्लर के साथ-साथ कई अन्य अधिकारियों के लिए मिडिएटर का काम करता था। शारदा ने सरकारी विभागों में संपर्कों का नेटवर्क बनाकर पैसों के बदले तबादले, पोस्टिंग, नंबरदारी और जमीन से जुड़े मामलों में मदद करने का कथित धंधा चला रखा था।

PMLA अदालत में केस दर्ज

ईडी ने चंडीगढ़ की PMLA अदालत में शारदा के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि शारदा पुलिस, सिविल प्रशासन, राजस्व विभाग और अन्य सरकारी विभागों में संपर्कों का इस्तेमाल सरकारी काम करवाने के लिए करते थे। शारदा उन लोगों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाते थे, जो सरकारी सुविधाएं या लाभ हासिल करना चाहते थे। दूसरी तरफ ऐसे अधिकारी होते थे, जिनके पास संबंधित मामलों को प्रभावित करने या उन पर फैसला लेने की शक्ति थी।

खातों में 1 करोड़ से ज्यादा जमा हुए

ED की जांच में कृशानू शारदा और उनकी पत्नी के आठ बैंक तथा पोस्ट ऑफिस खातों में बड़ी रकम जमा होने का पता चला है। एजेंसी के मुताबिक, वर्ष 2013 से 2025 के बीच इन खातों में कुल 1,00,62,178 रुपये जमा हुए। इन खातों में जमा रकम के सालाना विश्लेषण में चौंकाने वाला अंतर सामने आया।

ईडी ने अपराध से अर्जित आय माना

ED ने शारदा के बयानों, बैंक लेन-देन के तरीके और रकम जमा होने के पैटर्न का विश्लेषण किया। एजेंसी का कहना है कि इन पैसों के वैध स्रोत को साबित करने के लिए कोई ठोस दस्तावेजी प्रमाण नहीं मिला। इसी आधार पर ED ने इन बेहिसाब रकम को अपराध से अर्जित आय माना है। एजेंसी के अनुसार, अब तक की जांच में कृशानू शारदा से जुड़ी अपराध से प्राप्त आय की कुल रकम 1,12,32,048.03 रुपये आंकी गई है।

  • TAGS
  • [post_tags]