
धार्मिक यात्रा के बहाने इराक से बुलाए गए थे लड़ाके
Iran Protests Update, (आज समाज), नई दिल्ली: ईरान में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को रोकने के लिए सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने 5,000 इराकी शिया लड़ाकों का सहारा लिया। यह दावा सीएनएन की एक रिपोर्ट में किया गया है। प्रदर्शनकारियों की मौतों की संख्या बढ़ने पर प्रदर्शन शांत होने लगे। इन लड़ाकों को धार्मिक यात्रा की आड़ में इराक से ईरान बुलाया गया।
इन लड़ाकों में से कुछ का संबंध हिजबुल्लाह से भी था। इन्होंने खामेनेई के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद मौतों का आंकड़ा करीब 3,500 पहुंच गया। सीएनएन के मुताबिक, पहले सिर्फ 800-850 लड़ाकों के ईरान आने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन 16 जनवरी को आई रिपोर्ट के मुताबिक ये आंकड़ा 5 हजार से ज्यादा बताया गया। इन्हें दक्षिणी बॉर्डर के पास मौजूद इराकी राज्य मेसान और वासित से ईरान लाया गया।
विदेशी मिलिटेंट ग्रुप्स का सहारा लेना खामेनेई की एक सोची-समझी रणनीति
एक यूरोपीय मिलिट्री सोर्स ने भी इसकी पुष्टि की है कि करीब 800 शिया लड़ाके दियाला, मायसान और बसरा प्रांतों से ईरान पहुंचे। सीएनएन ने इस मामले पर इराक सरकार और लंदन स्थित ईरानी दूतावास से रिएक्शन मांगा, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। एक एक्सपर्ट ने कहा कि प्रदर्शनों का दबाने के लिए विदेशी मिलिटेंट ग्रुप्स का सहारा लेना खामेनेई की एक सोची-समझी रणनीति है, जिससे प्रदर्शनकारियों और विदेशी लड़ाकों में बीच किसी तरह के सहानुभूति न पनप पाए, ताकि सख्ती से कदम उठाए जा सकें।
बसों में काली टी-शर्ट पहने आदमी थे
इराकी गृह मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी अली डी. ने न्यूज एजेंसी मीडिया लेन को ईरान-इराक बॉर्डर पर बढ़ रही आवाजाही के बारे में बताया था। अली के मुताबिक, 11 जनवरी को 60 से ज्यादा 50 सीटर बसों में भरकर शिया तीर्थयात्री ईरान की ओर रवाना हुए। अली ने बताया कि बसों में सिर्फ आदमी थे, न परिवार थे और नही कोई वृद्ध। सभी ने एक जैसी काली टीशर्ट पहनी हुई थी।
पिछले कुछ दिनों से तेहरान में शांति
ईरान की राजधानी तेहरान के एक व्यक्ति के मुताबिक, इराकी लड़ाकों ने प्रदर्शनकारियों का नरसंहार करना शुरू कर दिया था, जिसके डर से विरोध प्रदर्शन बंद हो गए थे। न्यूयॉर्क पोस्ट से हुई बातचीत में व्यक्ति ने कहा कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डरने लगे थे, क्योंकि मशीनगन लिए इराकी लड़ाकों ने ईरान की सड़कों पर कब्जा कर लिया था।
यही वजह है कि अब ईरान में बड़े स्तर पर कोई प्रदर्शन नहीं हो रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट में भी दावा किया गया कि पिछले कुछ दिनों से तेहरान में शांति है। शहर के ऊपर ड्रोन उड़ रहे हैं। 16 और 17 जनवरी को किसी तरह का विरोध प्रदर्शन दर्ज नहीं किया गया।
ये भी पढ़ें: घुसपैठियों को वोटर बना रही टीएमसी, आबादी का संतुलन बिगड़ रहा: पीएम मोदी

