Jimmy Kimmel: अमेरिकी कॉमेडियन जिमी किमेल ने उड़ाया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मजाक

0
1330
Jimmy Kimmel: अमेरिकी कॉमेडियन जिमी किमेल ने उड़ाया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मजाक
Jimmy Kimmel: अमेरिकी कॉमेडियन जिमी किमेल ने उड़ाया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मजाक

कहा- अप्रवासियों की गिरफ्तारी रोके अपने अवॉर्ड दूंगा
Jimmy Kimmel, (आज समाज), नई दिल्ली: अमेरिकी लेट-नाइट होस्ट और कॉमेडियन जिमी किमेल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मजाक उड़ाया। जिमी किमेल ने कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अवॉर्ड्स बहुत पसंद हैं, इसलिए अगर ट्रम्प मिनियापोलिस से अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट के एजेंट्स को हटा लें और उन्हें वापस बॉर्डर पर भेज दें, तो वह ट्रम्प को अपने अवॉर्ड्स दे देंगे।

किमेल ने कहा कि इस वक्त एक अच्छा राष्ट्रपति हालात को शांत करने का रास्ता खोजता, लेकिन हमारे डोनाल्ड ऐसे नहीं हैं। वह जहां जाते हैं, वहां का तापमान बढ़ा देते हैं। ट्रम्प ने अमेरिका के मिनेसोटा में सेना तैनात करने की धमकी दी थी। यहां अप्रवासियों की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क गई थी।

राष्ट्रपति किसी के गले से भी मेडल खींच सकते हैं

यह व्यंग्य ऐसे समय आया जब वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो ने व्हाइट हाउस में ट्रम्प को अपना नोबेल पीस प्राइज मेडल भेंट किया। ट्रम्प ने महीनों से नोबेल प्राइज न मिलने की शिकायत की थी। किमेल ने मजाक उड़ाया कि कभी-कभी कोई राष्ट्रपति किसी के गले से भी नोबेल प्राइज का मेडल खींच लेता है।

उन्होंने ट्रम्प की फोटो दिखाते हुए कहा, देखिए कितने खुश हैं ट्रम्प। क्या आपने कभी किसी को इतना खुश देखा है जिसने कोई प्राइज खुद नहीं जीता हो? किमेल ने आगे कहा कि माचाडो खाली हाथ नहीं गईं, उन्हें एक मेक अमेरिका ग्रेट अगेन मग गिफ्ट के तौर पर मिला।

व्हाइट हाउस ने अपने पास रखने की दी सलाह, कहा- नौकरी जाने पर गिरवी रखना

जिमी किमेल के इस आॅफर पर व्हाइट हाउस ने भी प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर स्टीवन चेउंग ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा, जिमी को ये अवॉर्ड अपने पास ही रखने चाहिए, ताकि जब खराब रेटिंग्स की वजह से उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाए, तो वे इन्हें गिरवी रख सकें।

ये अवॉर्ड देने की पेशकश की

यह मजाक जिमी किमेल लाइव शो के गुरुवार रात के एपिसोड में आया। किमेल ने ट्रम्प को अपना 1999 का डेटाइम एमी अवॉर्ड, क्लियो अवॉर्ड, वेबी अवॉर्ड, राइटर्स गिल्ड अवॉर्ड और यहां तक कि 2015 का सोल ट्रेन अवॉर्ड व्हाइट पर्सन आॅफ द ईयर देने की पेशकश की।

ये भी पढ़ें: घुसपैठियों को वोटर बना रही टीएमसी, आबादी का संतुलन बिगड़ रहा: पीएम मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]