Punjab Breaking News : क्या फिर से मुश्किल में फंसेंगे पूर्व मंत्री मजीठिया

0
77
Punjab Breaking News : क्या फिर से मुश्किल में फंसेंगे पूर्व मंत्री मजीठिया
Punjab Breaking News : क्या फिर से मुश्किल में फंसेंगे पूर्व मंत्री मजीठिया

मोहाली कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद विजिलेंस कर रही गहन पूछताछ

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : एक बार पहले भी हजारों करोड़ के कथित ड्रग केस में फंस चुके शिअद के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की मुश्किलें फिर से बढ़ती हुई दिख रही हैं। गुरुवार को विजिलेंस टीम ने उन्हें मोहाली विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें सात दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। अब विजिलेंस टीम इन सात दिन में अकाली नेता से विस्तार से पूछताछ करेगी।

जिस तरह से विजिलेंस टीम की रेड के दौरान प्राथमिक जांच में ही कई सौ करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चला था उससे यह तय है कि आने वाले दिनों में मजीठिया की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ जाएंगी। अब मामले में अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी। उस दौरान विजिलेंस टीम इन सात दिन में हुई पूछताछ के दौरान हासिल जानकारी को कोर्ट के सामने पेश करेगी।

शुरुआती जांच में ही अरबों की संपत्ति का पता चला

विजिलेंस टीम को शुरुआती जांच में 540 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी का पता चला। विजिलेंस ने बिक्रम मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 3 आईपैड, 2 डेस्कटॉप, 8 डायरियां और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। विजिलेंस की टीम बुधवार सुबह ररढ लखबीर सिंह की अगुआई में मजीठिया के अमृतसर में ग्रीन एवेन्यू स्थित घर पर पहुंची। इस दौरान मजीठिया की विजिलेंस टीम से भी बहस हुई।

जिसके वीडियो मजीठिया ने सोशल मीडिया पर जारी किए। मजीठिया ने कहा कि सारी कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है। मगर, वह इससे डरने वाले नहीं हैं। मजीठिया की विधायक पत्नी गनीव कौर ने कहा कि विजिलेंस टीम ने घर में जबरन घुसकर धक्कामुक्की की। वहीं इस बारे में पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान और आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जो भी दोषी होगा उ से कानून अपने हिसाब से सजा देगा।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पंजाब को सिंधु जल में मिले उसका हिस्सा : मान