We have come to serve Ma Bharati for a long time – PM Modi: हम लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने आएं हैं-पीएम मोदी

0
516

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेपी नड्डा को अध्यक्ष चुने जाने के बाद कार्यकर्ताओं को स ंबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने आए लोग हैं। हमारी पार्टी का जन्म जिन आशा-आकांक्षाओं के कारण हुआ है उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठना है। हमें सदियों तक ये काम करना है।’मेरे जीवन का सबसे ऊजार्वान कालखंड हिमाचल के लोगों के बीच में बीता है। मुझे विश्वास है कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी अपने मूलभूत आदर्शों और विचारों को लेकर आगे बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि संघर्ष और संगठन पर हमारी पार्टी चलती रही है। देशहित की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना, संगठन को बढ़ाना, कार्यकर्ता का विकास करना ये पार्टी का उद्देश्य है, लेकिन सत्ता में रहते हुए दल को चलाना ये अपने आप में बड़ी चुनौती होती है। पीए ने कहा कि जब हम विपक्षी दल थे तब जितनी चुनौतियां थी उनसे ज्यादा चुनौतियां हमारे सामने आगे आएंगी। हम राजनीति में आए हैं कि देश की आशा-आकांक्षाओं के अनुरूप देश को आगे बढ़ा सके। यही हमारा संकल्प होगा।