Vita Booths: हरियाणा के सरकारी और एडिड कॉलेजों में खुलेंगे वीटा बूथ

0
84
Vita Booths: हरियाणा के सरकारी और एडिड कॉलेजों में खुलेंगे वीटा बूथ
Vita Booths: हरियाणा के सरकारी और एडिड कॉलेजों में खुलेंगे वीटा बूथ

उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक ने सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल से मांगी सहमति
Vita Booths, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा के सभी सरकारी और एडिड कॉलेजों में अब दूध, दही, घी, पनीर, लस्सी, काजू पीनी, कलाकंद, खीर और फ्रूटी जैसे डेरी उत्पाद उपलब्ध होंगे। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक ने प्रदेश के सभी कॉलेज प्रिंसिपल को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से प्रदेश के सभी कॉलेजों में हरियाणा डेयरी विकास सहकारी फेडरेशन लिमिटेड (वीटा) के बूथ खोलने को लेकर सहमति मांगी गई है।

सहमति पत्र भेजने के लिए उन्हें आज शाम तक का समय दिया गया है।मुख्यालय की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अगर शाम तक किसी ने अपनी रिपोर्ट नहीं भेजी तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इसे अति महत्वपूर्ण समझाया जाए। सहमति मिलने के बाद सरकारी और एडिड कॉलेजों में वीटा बूथ खोले जाएंगें। जहां पर वीटा से बने उत्पाद छात्र-छात्राओं को उपलब्ध होंगे।

अभी तक 42 सरकारी व 9 एडिड कॉलेजों ने भेजा सहमति पत्र

प्रदेश के 185 सरकारी कॉलेज में से 42 कॉलेजों ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। वहीं 97 एडिड कॉलेज में से केवल 9 ने ही अपनी सहमति पत्र भेजा है। वहीं रेवाड़ी, अंबाला, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, और पलवल ये पांच जिले ऐसे है। जहां से अभी तक सहमति नहीं मिली है।

इन कॉलेजों में खुले बूथ पर शुरू नहीं हो सके

प्रदेश के 4 कॉलेज ऐसे हैं, जहां पर वीटा के द्वारा बूथ तो खोले गए, लेकिन बूथ अब वर्किंग में नहीं हैं। इनमें राजकीय कॉलेज फरीदाबाद, जींद का राजकीय कॉलेज सफीदों और महेंद्रगढ़ का राजकीय कॉलेज अटेली शामिल हैं। अटेली कॉलेज में तो साल 2022 में ही बूथ खोला गया, लेकिन आज शुरू तक नहीं हो पाया है।

वीटा बूथ पर मिलेंगे ये उत्पाद

कॉलेजों में खुलने वाले वीटा बूथ पर ब्रांड के तहत हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा दूध, दही, घी, पनीर, लस्सी, काजू पीनी, कलाकंद, खीर और फ्रूटी जैसे डेरी उत्पाद उपलब्ध होंगे। जिन्हें वीटा बूथों पर बेचा जाता है। इसके अलावा शुगर फ्री उत्पाद तैयार करने की दिशा में भी वीटा काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा से मानसून की विदाई आज, मौसम रहेगा साफ