Vande Bharat Train: आज से फिरोजपुर-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, अंबाला-कुरुक्षेत्र और पानीपत में होगा ठहराव

0
77
Vande Bharat Train: आज से फिरोजपुर-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, अंबाला-कुरुक्षेत्र और पानीपत में होगा ठहराव
Vande Bharat Train: आज से फिरोजपुर-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, अंबाला-कुरुक्षेत्र और पानीपत में होगा ठहराव

ट्रेन 12:48 बजे पहुंचेगी कुरुक्षेत्र, सांसद नवीन जिंदल दिखाएंगे झंडी
Vande Bharat Train, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा को आज एक ओर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। यह वंदे भारत ट्रेन फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन के बीच चलेंगी। हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र और पानीपत में ट्रेन का ठहराव होगा। ट्रेन यहां पर 2 मिनट तक रूकेंगी। अंबाला में यह ट्रेन दोपहर 12:18 मिनट पर पहुंचेंगी। उसके बाद 12:48 पर ट्रेन कुरुक्षेत्र पहुचेंगी। ट्रेन 13:25 पर पानीपत जंक्शन पर पहुंचेंगी। कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना करेंगे।

इससे पहले हरियाणा में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें मुख्य रूप से अंबाला तक ही सीमित थीं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 26462/26461 वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन आज यानी 8 नवंबर को फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। उद्घाटन के बाद ट्रेन अपने नियमित संचालन पर आ जाएगी।

उन्नत सुविधाएं

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में उन्नत सुविधाएं जैसे आॅटोमैटिक दरवाजे, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली, आॅनबोर्ड वाईफाई, बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स और एर्गोनॉमिक सिटिंग दी गई हैं।

अंबाला कैंट स्टेशन पर होगा स्वागत

यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन पर दोपहर 12:18 बजे पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन के आगमन पर अंबाला कैंट स्टेशन पर एक औपचारिक स्वागत समारोह भी आयोजित किया जाएगा। स्थानीय रेलवे अधिकारी, जनप्रतिनिधि और यात्री इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

ट्रेन में होंगे 8 कोच

फिलहाल यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस एक मिनी वंदे भारत के रूप में शुरू की जा रही है। इसमें कुल 8 कोच होंगे। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आगे मांग और यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे पूर्ण 16 कोच वाली ट्रेन में परिवर्तित किया जाएगा। मिनी वंदे भारत ट्रेनों को विशेष रूप से उन मार्गों के लिए तैयार किया गया है, जहां यात्रियों की संख्या मध्यम है।