Vaisakha Month: अगले सप्ताह इस दिन है बुद्ध पूर्णिमा, ये चीजें खरीदना होगा शुभ

0
69
Vaisakha Month
Vaisakha Month: अगले सप्ताह इस दिन है बुद्ध पूर्णिमा, ये चीजें खरीदना होगा शुभ

Buddha Purnima May 2025, आज समाज डिजिटल: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन देवी-देवताओं को समर्पित है। इसी तरह बौद्ध धर्म के अपने त्योहार हैं। इनमें से एक है बुद्ध पूर्णिमा। बौद्ध धर्म का यह एक महत्वपूर्ण पर्व है। पूरे भारत में इस त्योहार को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा और वैशाख पूर्णिमा होने के कारण इस दिन कुछ चीजें खरीदना शुभ माना जाता है।

महात्मा बुद्ध का हुआ था जन्म 

वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को हर साल बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इन दिनों वैशाख माह चल रहा है और बुद्ध पूर्णिमा 12 मई (सोमवार) को है। महात्मा बुद्ध का इस दिन जन्म हुआ था, इसलिए यह त्योजार मनाया जाता है। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस दिन कौन सी चीजें खरीदना मंगलकारी होता है।

चांदी का सिक्का खरीदें, होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

जिस तरह दीपावली के मौके पर चांदी का सिक्का घर लाना शुभ होता है उसी तरह बुद्ध पूर्णिमा के दिन भी चांदी का सिक्का घर लाना बहुत अच्छा माना जाता है। मांग लक्ष्मी की पूजा में इस सिक्के का उपयोग किया जाता है। इस दिन चांदी का सिक्का खरीदने से माता लक्ष्मी की भक्त पर विशेष कृपा बनी रहती है और साथ ही हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होती है।

कौड़ियां खरीदने से रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

हिंदू धर्म में मान्यताएं हैं कि मां लक्ष्मी को कौड़ियां बहुत पसंद हैं। इसलिए वैशाख यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर में कौड़ी लाइ जाए तो इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में धन-धान्य की कभी नहीं होती।

पीतल का हाथी व महात्मा बुद्ध की मूर्ति मंगलकारी

बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीतल का हाथी खरीदना भी अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन पीतल का हाथी खरीदने से घर में सुख-शांति का वास होता है और साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक होती है। जीवन में आने वाली हर परेशानी से व्यक्ति को छुटकारा मिलता है। बुद्ध पूर्णिमा वाले दिन महात्मा बुद्ध की मूर्ति खरीदकर घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में खुशहाली व सुख-शांति कायम रहती है।

यह भी पढ़ें :  Religion: नाथ पंथ का समरसता संदेश, सनातन धर्म में समरसता का भाव समाहित