Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी के मीडिया कोआॅर्डिनेटर बने तुषार सैनी

0
91
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी के मीडिया कोआॅर्डिनेटर बने तुषार सैनी
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी के मीडिया कोआॅर्डिनेटर बने तुषार सैनी

राज्यपाल के आदेश पर हुई नियुक्ति
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी के मीडिया कोआॅर्डिनेटर के रूप में तुषार सैनी की नियुक्ति की गई है। राज्यपाल के आदेश पर यह नियुक्ति हुई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त एवं सचिव हरियाणा सरकार डॉ. अमित अग्रवाल ने लेटर इसकी पुष्टि की। तुषर सैनी सीएम सिटी कुरुक्षेत्र में काम करेंगे। इस नियुक्ति पर तुषार सैनी ने भाजपा हाईकमान, सीएम नायब सैनी, पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का आभार जताया है।

तुषार सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। प्रदेश के विकास के लिए सीएम नायब सैनी नॉन-स्टॉप हरियाणा के तहत लगातार विकास कार्य कर रहे हैं।तुषार सैनी शाहाबाद के बचगांव के रहने वाले हैं और किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लंबे समय तक मीडिया में सक्रिय काम किया है।

सरकार की योजना का फायदा पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता

तुषार सैनी ने कहा कि सरकार की नीतियों को आम जनता के सामने सटीक रूप में पेश करना और योजना का फायदा पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी पहली प्रायोरिटी होगी। उन्होंने मीडिया से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से ही सरकार की बात सही तरीके से जन-जन तक पहुंच सकती है। इस जिम्मेदारी को पूरे समर्पण के साथ निभाएंगे।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज मौसम रहेगा साफ, गर्मी बढ़ेगी