भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव बरकरार है। दोनों देशों के बीच इस वक्स सीमा विवाद जारी है। इस गतिरोध और तनाव के बीच भारत के सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे आज लेह पहुंचे। वहां उन्होंनेकहा कि एलएसी पर तनाव है। वहां स्थिति बहुत ही नाजुक और गंभीर है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारे जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा है। हमारे जवान किसी भी परिस्थति का सामने करने के लिए तैयार हैं। सेनाध्यक्ष नेबताया कि उन्होंने लेह पहुंचने के बाद विभिन्न स्थानों का दौरा किया है। अधिकारियों, जेसीओ सेविस्तार से बातचीत की है और तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा है। हमारे जवान हर परिस्थति से निपटने के लिए और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘जनरल नरवणे ने कहा, ‘एलएसी पर स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है। एलएसी की स्थितियों को देखते हुए सुरक्षा केलिए हमने सभी एहतियाती कदम उठाए हैं। हमने सभी कदम देश की सुरक्षा और अखंडता को बरकरार रखने के लिए उठाए हैं।


