Panchang And Rashifal: मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन

0
52
Panchang And Rashifal: मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन
Panchang And Rashifal: मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन

आज रखा जाएगा पापांकुशा एकादशी व्रत
(आज समाज), नई दिल्ली: पंचांग के अनुसार, आज आश्विन शुक्ल एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, वणिज करण, धृति योग, पश्चिम का दिशाशूल और मकर राशि का चंद्रमा है। आज पापांकुशा एकादशी और शुक्रवार व्रत है। पापांकुशा एकादशी के दिन भगवान पद्मनाभ की पूजा करते हैं। पापांकुशा एकादशी व्रत की पूजा सुबह 06:15 बजे से सुबह 10:41 बजे के बीच कर सकते हैं। इसका पारण कल सुबह सूर्योदय के बाद होगा।

आज सुबह 06:57 एएम से भद्रा लग रही है, जिसका वास पाताल में हैं। वहीं रात 09:27 बजे से चोर पंचक लग रहा है, जो अगले 4 दिनों तक रहेगा। इसमें वस्तुओं की चोरी की आशंका रहती है। सूर्योदय- 06:15 एएम और सूर्यास्त 06:05 पीएम पर होगा। आज उभयचरी योग के प्रभाव से व्यक्ति को आर्थिक और व्यावसायिक सफलता मिलती है। सभी 12 राशियों को इससे कुछ न कुछ लाभ मिलता नजर आ रहा है।

राशिफल

  • मेष: मेष राशि के जातकों को लंबे समय से चल रही कठिनाइयों के बाद जीवन में सुकून के पल आने वाले हैं। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के आपको अवसर मिलेंगे। आज के दिन अपने प्रयास जारी रखें। भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक संकटों से मुक्ति पाएंगे। छोटे-मोटे पार्ट-टाइम के कार्य में हाथ आजमाने से लाभ की प्राप्ति होगी। किसी दूर की यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है।
  • वृष: वृष राशि के लिए आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से खास रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। शाम के समय घर पर कोई खास मेहमान आ सकता है। इस दौरान आपके व्यक्तिगत जीवन में सुखद रहेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
  • मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज प्रगति करने का दिन है। आज के दिन आपको अप्रत्याशित सफलता प्राप्त हो सकती है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। आपको खुद भी अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। ऐसे में अपनी प्रगति की इस गति को बनाए रखने के लिए आपको मेहनत और लगन के कार्य करना होगा।। फालतू के दिखावे से खुद को दूर रखें। आपके लिए बेहतर होगा कि अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
  • कर्क: कर्क राशि के जातकों का दिन आज पारिवारिक कार्यों में बीत सकता है। भाई-बहन को लेकर कोई परेशानी सामने आ सकती है। परिवार की सलामती के लिए आप हमेशा तैयार रहते हैं। आज भी वही भावना आपके अंदर देखने को मिलेगी। स्थान परिवर्तन के भी आसार बनते हुए नजर आ रहे हैं। घर वालों की सहमति बने तो स्थान परिवर्तन पर विचार किया जा सकता है।
  • सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से परेशान करने वाला रहेगा। कारोबार की चिंता परेशान कर सकती है। व्यवसाय में चल रही अस्थिरता मानसिक परेशानी का कारण बनेगी। आपको आलस्य और आराम की आदत छोड़नी होगी। नौकरी या व्यापार में सुधार के अवसर भी मिलेंगे। आज का दिन मेहनत और लगन से काम करने का है।
  • कन्या: कन्या राशि के लिए आज का दिन विशेष भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपकी राशि का स्वामी एकादश भाव में है और सूर्य के साथ पाप ग्रस्त है। ऐसे में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि इसके परिणाम भी आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होंगे। अपने कार्यों को उत्साह और लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।
  • तुला: तुला राशि के जातकों का दिन थोड़ा परेशान करने वाला रह सकता है। शुक्र के प्रभाव के कारण परेशानियों से आपका आमना-सामना हो सकता है। आज के दिन अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें नहीं तो कुछ समस्या आप खुद खड़ी कर सकते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे समय में आपको साहस और बुद्धिमानी से काम लेना होगा। मन की दुर्बलता और नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें।
  • वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र से जुड़े कुछ तनाव आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। आपकी नई योजनाएं सफल होती दिख रही है। इस दौरान पुराने विवादों से भी मुक्ति मिलेगी। वहीं, अधिकारी वर्ग से भी सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है। आज के दिन आपके लिए बेहतर होगा कि निराशाजनक विचारों से दूर रहें।
  • धनु: धनु राशि के जातकों के लिए आज नए संपर्कों से लाभ प्राप्त होता दिख रहा है। किसी पुराने कार्य का आपको फायदा मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। रोजमर्रा के कामों को नजरअंदाज न करें, वरना परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यवसाय में प्रगति होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शाम के समय परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
  • मकर: मकर राशि के लिए आज का दिन सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। इन कार्यों में भाग लेने से आपका सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ग्रहों की चाल भाग्य को प्रबल बना रही है। व्यापारिक गतिविधियों में भी लाभ होता दिख रहा है। दिनभर शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन आपको व्यर्थ के झंझटों से दूरी बनाए रखनी होगी।। धार्मिक स्थलों की यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। मामा पक्ष से सहयोग मिलने से लाभ हो सकता है।
  • कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अवसरों से भरा रहने वाला है। उच्चाधिकारियों से नजदीकी का आपको लाभ मिलता दिख रहा है। आयात-निर्यात से जुड़े कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय है। आज के दिन अध्यात्म और धर्म के कार्यों में आप शामिल हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने का भी संयोग बनता दिख रहा है। समय का सदुपयोग करेंगे तो आपका सितारा बुलंद होगा।
  • मीन: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पढ़ने और लिखने में बीत सकता है। देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के स्वामी है, जो अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ाएंगे। आज के लिए लंबे समय से चल आ रहे विवादित मामलों का अंत होगा। आज के दिन आपको गुप्त शत्रुओं और ईष्यार्लु साथियों से सतर्क रहना होगा।। किसी को उधार धन न देने से बचें। दिए हुए पैसे को वापस लेना मुश्किल होगा। माता-पिता और गुरुओं की सेवा करें।