Dhanteras Salt Upaay: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए धनतेरस पर जरूर करें नमक से जुड़े ये काम

0
117
Dhanteras Salt Upaay: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए धनतेरस पर जरूर करें नमक से जुड़े ये काम
Dhanteras Salt Upaay: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए धनतेरस पर जरूर करें नमक से जुड़े ये काम

भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान होता है प्राप्त
Dhanteras Salt Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: हर साल कार्तिक महीने में धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व भगवान धन्वंतरि को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वंतरि की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही स्वर्ण और चांदी से निर्मित आभूषणों की खरीदारी की जाती है। इस साल यह त्योहार आज मनाया जा रहा है। आज के दिन कुबेर देवता, माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा भी की जाती है।

भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक भी कहा जाता है। भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र में धनतेरस के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। अगर आप भी आर्थिक विषमता दूर करना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन नमक से जुड़े ये उपाय जरूर करें।

नमक के उपाय

  • अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन नमक मिश्रित पानी से घर में पोछा लगाएं। इस उपाय को करने वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है।
  • अगर आप सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन नमक की खरीदारी जरूर करें। इस उपाय को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अपनी कृपा साधक पर बरसती है।
  • अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन नमक मिश्रित पानी का छिड़काव घर के मुख्य द्वार पर करें। इस उपाय को करने से भी दुख और दरिद्रता दूर होती है।
  • ज्योतिषियों की मानें तो धनतेरस के दिन नमक की लेनदेन नहीं करनी चाहिए। इसके लिए धनतेरस के दिन भूलकर भी किसी को नमक उधार में न दें और न ही किसी से उधार में नमक न लें। वहीं, धनतेरस के दिन अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार अन्न और धन का दान अवश्य करें।