Som Pradosh Vrat Upay: मनचाहा साथी पाने के लिए सोम प्रदोष पर करें ये उपाय

0
77
Som Pradosh Vrat Upay: मनचाहा साथी पाने के लिए सोम प्रदोष पर करें ये उपाय
Som Pradosh Vrat Upay: मनचाहा साथी पाने के लिए सोम प्रदोष पर करें ये उपाय

आज रखा जाएगा सोम प्रदोष व्रत, भगवान शिव की प्रदोष काल में करें पूजा
Som Pradosh Vrat Upay, (आज समाज), नई दिल्ली: आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन महाकाल की उपासना करने से साधक के मन से सभी तरह के डर भय समाप्त होते हैं। हिंदू धर्म में प्रदोष को शिव परिवार की कृपा पाने का अवसर माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ व दान-उपाय के कार्यों से विवाह के योग व प्रेम जीवन मधुरमय बनता है।

इस दौरान सभी व्रतों में सोमवार को अत्यंत शुभ माना गया है, क्योंकि, इस दिन सोमवार और त्रयोदशी तिथि का संयोग होता है। ऐसे में कुछ सरल उपाय करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके प्रभाव से रोग-कर्ज से राहत व प्रेम जीवन सुखमय हो सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

प्रदोष काल

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरूआत 17 नवंबर की सुबह 04:47 बजे होगी।

इसका समापन 18 नवंबर की सुबह 07:12 बजे होगा।

नवंबर का दूसरा प्रदोष व्रत 17 नवंबर 2025, सोमवार को रखा जाएगा।

इस दिन शाम 05:27 बजे से 08:06 बजे तक प्रदोष काल रहेगा

करें ये उपाय

  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, प्रदोष व्रत पर तांबे के पात्र में गंगाजल के साथ गुड़ और हरी मूंग की दाल अर्पित करें। इस दौरान महादेव को कनेर के फूल और शहद भी चढ़ाएं। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
  • प्रदोष व्रत के दिन आप महादेव को 11 बेलपत्र अर्पित करें। इस दौरान शमी का एक फूल भी शामिल करें। इससे कार्यों में सफलता व मानसिक शांति की प्राप्ति होती हैं।
  • प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाएं। इस दौरान ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारूकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।। मंत्र का जाप करें। इससे मानसिक शांति व विरोधियों से मुक्ति मिलती हैं।
  • प्रदोष व्रत पर आप गेहूं और धतूरे से शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे महादेव की कृपा बरसती है।
    इस दिन सफेद चीजों का दान करें। इससे रिश्तों में कड़वाहट दूर होती हैं।
  • प्रदोष व्रत के दिन महादेव को मालपुआ व खीर का भोग लगाएं। इससे मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना पूरी होती हैं।