Haryana Weather Update: हरियाणा में 18-19 अप्रैल को मौसम हो सकती है बारिश

0
425
Haryana Weather Update: हरियाणा में 18-19 अप्रैल को मौसम हो सकती है बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा में 18-19 अप्रैल को मौसम हो सकती है बारिश

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में शुक्रवार से मौसम में बदलाव होगा। प्रदेश में 18 व 19 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश भी होगी। इसके अलावा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसके बाद फिर मौसम बदलेगा और मौसम साफ हो जाएगा। वहीं आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। दिनभर धूप खिली रहेगी, हालांकि हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

सिरसा सबसे गर्म जिला रहा, 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

बुधवार को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में शिक्षा मंत्री का फोन नहीं उठाने पर बिजली निगम का एसई सस्पेंड

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आधार नंबर से लिंक होंगे बिजली उपभोक्ताओं के बिल