Delhi Weather Update : दिल्ली में इस सप्ताह खुशनुमा रहेगा मौसम

0
119
Delhi Weather Update : दिल्ली में इस सप्ताह खुशनुमा रहेगा मौसम
Delhi Weather Update : दिल्ली में इस सप्ताह खुशनुमा रहेगा मौसम

30 मई तक हल्की बारिश, बादल छाए रहने की संभावना, तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा

Delhi Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : इस साल जनवरी के सामान्य तापमान का सामना कर रही राजधानी दिल्ली की जनता को मई के शुरू से ही गर्मी ओर उमस से राहत मिली है। मई के पहले सप्ताह से शुरू हुआ बारिश और तेज हवाओं का दौर अंतिम सप्ताह में भी जारी रहने की संभावना है। जिससे मौसम विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि मई के अंतिम सप्ताह में भी हल्की बारिश होती रहेगी और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने से गर्मी से राहत का दौर जारी रहेगा।

इतना रहेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने व तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 30 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान 37-40 डिग्री के बीच बना रहेगा। अगले सप्ताह प्री मानसून गतिविधियों के बढ़ने की संभावना है।

इस दौरान तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है, जो गरज के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली का यह क्षेत्र रहा सबसे ज्यादा गर्म

रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 38.1, पालम में 37.6 और लोधी रोड में 37.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर, रिज और पालम में 27.6 डिग्री दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : दिल्ली में हैवानियत, पति की हत्या, पत्नी से किया दुष्कर्म