Panchang And Rashifal: दिवाली से पहले बदल जाएगी मेष और मिथुन राशि के जातकों की किस्मत

0
106
Panchang And Rashifal: दिवाली से पहले बदल जाएगी मेष और मिथुन राशि के जातकों की किस्मत
Panchang And Rashifal: दिवाली से पहले बदल जाएगी मेष और मिथुन राशि के जातकों की किस्मत

तुला राशि वालों की बिगड़ सकती है आर्थिक स्थिति
Panchang And Rashifal,  (आज समाज), नई दिल्ली: 16 अक्तूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43-12:29 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 1:32-2:58 मिनट तक रहेगा। सूर्योदय 06:23 और सूर्यास्त शाम 17:49 पर होगा। गुरुवार को सूर्य कन्या राशि में होंगे और सूर्य से द्वादश में चंद्रमा के होने से शुभ वाशी योग का निर्माण होगा।

इस योग के प्रभाव के कारण जातक को जीवन में कभी भी वस्तुओं की कमी नहीं होती और वह आत्मनिर्भर बनता है। यह योग कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान मेष राशि वालों को नौकरी में उन्नति प्राप्त हो सकती है। वृष वालों के लिए नौकरी में परिवर्तन के योग बनते दिख रहे हैं। मिथुन को कोई शुभ समाचार मिलेगा और विलासिता में रुचि बढ़ेगी। सिंह राशि वालों को मित्रों की मदद से व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि, तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है।

राशिफल

  • मेष: मेष राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग बनते हुए दिख रहे हैं। दिनभर कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। राशि स्वामी हस्त नक्षत्र के प्रथम चरण में है। इससे आपके लिए पदोन्नति या नौकरी में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। बृहस्पति के मिथुन राशि में मार्गी होने से आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है। ऐसे में आपको धैर्य काम लेना होगा रखें। इस समय परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। शाम के समय किसी मंगल कार्य में भाग लेना के मौका मिलेगा।
  • वृष: आज के दिन वृष राशि वालों को संपत्ति से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपके परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहने वाला है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको धन लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनते दिख रहे हैं। हालांकि इस दौरान आपके खर्चों में अनावश्यक वृद्धि देखने को मिलेगी। ऐसे में आपको आज आर्थिक मामलों से जुड़ी चीजों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।
  • मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के चांस बनते दिख रहे हैं। इस दौरान संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन विलासिता के प्रति आपकी रुचि बढ़ती हुई दिख रही है। कार्यस्थल पर सहयोगियों का पूरा साथ मिलने से लाभ की संभावना बन रही है। मेहनत का सीधा फल आज आपको मिलने वाला है।
  • कर्क: आज के दिन कर्क राशि वालों को पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक रहने वाली है। गुरु की कृपा से संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपको किसी प्रकार का गिफ्ट मिलने की संभावना दिख रही है। दिन के उत्तरार्ध में पढ़ाई-लिखाई में आपका मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे।
  • सिंह: सिंह राशि वालों के घर में आज घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। मित्रों की मदद से व्यापार में आज के दिन आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। अचानक धन लाभ का योग बनता हुआ दिख रहा है। हालांकि इस दिन स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की जरूरत है। शनि के प्रभाव से पाचन में गड़बड़ी या वायु विकार हो सकता है। ऐसे में अपने खान-पान में संयम रखें। आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहने वाला है।
  • कन्या: आज के दिन कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करनी पड़ेगी और अंत में इसका परिणाम भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। लेखन और शिक्षा के कार्यों से आय में वृद्धि होगी। हालांकि इस समय आपको अपने क्रोध पर संयम बनाए रखना होगा। संतान की पढ़ाई से अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। वहीं, शाम के समय संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ हो सकता है। दिन के अंत में भाई-बहनों के सहयोग से पुराने मतभेद समाप्त होंगे।
  • तुला: तुला राशि वालों को आज अपनी इच्छा के विरुद्ध कार्य करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। हालांकि कुछ खर्चों के सामने आने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है। वहीं, नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में अपने अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शाम के समय किसी आध्यात्मिक कार्य में भागीदारी से आपका मन प्रसन्न रहेगा। रात का समय सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत होगा।
  • वृश्चिक: आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लिए शुभ संकेत लेकर आया है। राशि स्वामी मंगल द्वादश भाव में होकर चंद्रमा से दशम योग बना रहें है। इससे आपके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन मां का आशीर्वाद आपके लिए फलदायी रहने वाला है। वही, लंबे समय से अटका हुआ धन आज के दिन मिलने की संभावना दिख रही है।
  • धनु: बृहस्पति के मार्गी होने से धनु राशि के लोगों के संबंधों और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। हालांकि शनि के प्रभाव से मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। इस दौरान बातचीत में संयम बरतें। भाइयों के साथ विचारों में टकराव के आसार बन रहे हैं। शाम के बाद छोटी यात्रा करना पड़ सकती है। हालांकि इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।
  • मकर: आज का दिन आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आया है। बुध और राहु का प्रभाव मकर राशि वालों के कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता दिलाएगा। आज के दिन भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और धन की प्राप्ति के योग भी बनते दिख रहे हैं। आपके रुतबे से विरोधी भी आपके पक्ष में झुक सकते हैं। आज के दिन किसी शुभ कार्य की शुरूआत करने से उत्तम परिणाम मिलेंगे।
  • कुंभ: आज आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। संपत्ति के विस्तार या उससे आय के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि इस दौरान जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। ऐसे में अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। शाम को धार्मिक आयोजन हो सकता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग कर सकते हैं।
  • मीन: आज आपका दिन सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा। धर्म-कर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के रखरखाव पर खर्च हो सकता है। नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन माहौल को खुशनुमा बनाएगा। आर्थिक रूप से आय के नए स्रोत आपके सामने आएंगे। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। निवेश के लिए ये सही समय है।