दिल्ली से रांची के लिए भरी थी उड़ान
Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली : पिछले कुछ दिन से एयर इंडिया के विमान तकनीकी खामियों से जूझ रहे हैं। पिछले सप्ताह जहां अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के महज कुछ ही सेकेंड में एयर इंडिया का विमान तकनीकी खामी के चलते दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिसमें सवार यात्रियों में से एक को छोड़कर बाकी सभी की मौत हो गई वहीं एक बार फिर से एयर इंडिया का विमान तकनीकी खामी के चलते वापस दिल्ली भेज दिया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए यह स्वीकार किया है कि दिल्ली से रांची के लिए उ ड़ान भरने वाली फ्लाइट को वापस दिल्ली लैंड कराया गया। हालांकि यह लैंडिंग पूरी तरह से सुरक्षित रही और विमान और यात्री पूरी तरह से सुरक्षित रहे।
शाम 6.20 पर रांची होना था लैंड
दिल्ली से रांची जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को वापस दिल्ली भेज दिया गया। विमान को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शाम 6:20 बजे उतरना था, लेकिन तकनीकी खामी का संदेह होने पर उसे वापस दिल्ली भेज दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि ‘ सोमवार को हमारे एक विमान में तकनीकी समस्या के संदेह पर उसे वापस दिल्ली लैंड कराया गया। निरीक्षण और मंजूरी के बाद विमान ने निर्धारित परिचालन जारी रखा।’
हांगकांग से भी लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट
इससे पहले हांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 15 को बीच उड़ान में ही तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की ओर से संचालित यह फ्लाइट अक315 हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल भारत में एयर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में ऐसा ही एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान विमान में सवार 242 लोगों में 241 लोगों की मौत हो गई थी।