जिस मंदिर में किया विवाह, उसी के पास पेड़ से लटके मिले दोनों के शव
UP Crime News (आज समाज), सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर के अधीन आते अनियाकाल गांवमें स्थित मंदिर के पास पेड़ से दंपति के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना गांव के मुखिया को दी। जिसने स्थानीय पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को जो जानकारी दी उसके अनुसार दंपति ने कुछ दिन पहले ही प्रेम विवाह किया था। हालांकि पुलिस इस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस टीमों ने मौके से कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं।
छह दिसंबर को किया था प्रेम विवाह
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार छह दिसंबर को दोनों ने परिजनों की इच्छा के खिलाफ इसी मंदिर में प्रेम विवाह किया था। ग्रामीणों के अनुसार शादी के बाद परिजन राजी हो गए थे। ऐसे में घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार यह हत्या का भी मामला हो सकता है। बस्तीपुरवा निवासी खुशीराम (22) और मोहिनी (19) पट्टीदार थे। करीब तीन वर्ष पहले दोनों करीब आए। पट्टीदार होने के कारण विवाह संभव नहीं था। इसलिए उन्होंने छह दिसंबर को महामाई मंदिर में पहुंचकर शादी कर ली। इसके बाद परिजन भी मान गए। दोनों घर पर ही रह रहे थे।
प्राथमिक जांच में यह आया सामने
खुशीराम के परिजनों के अनुसार, रविवार तड़के करीब पांच बजे दोनों घर से बाहर निकले। काफी देर तक नहीं लौटे तो तलाश शुरू की गई। घर से करीब एक किमी दूर महामाई मंदिर के पास पेड़ से दोनों के शव लटकते मिले। मोहिनी के पैर जमीन को छू रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि दोनों के परिजनों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। सीतापुर के हरगांव के अनिया कलां गांव निवासी खुशीराम और मोहिनी ने 22 दिन पहले अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक पेड़ के नीचे सात फेरे लेकर शादी की थी। रविवार सुबह दोनों के शव उसी पेड़ की एक डाल से एक ही रस्सी के दो फंदों के सहारे लटकते मिले।
ये भी पढ़ें : PM Modi News : मेड इन इंडिया को गुणवत्ता का प्रतीक बनाएं : पीएम


