Punjab Breaking News : 4.59 करोड़ लोगों ने उठाया आम आदमी क्लीनिक का फायदा : डॉ. बलबीर सिंह

0
483
Punjab Breaking News : 4.59 करोड़ लोगों ने उठाया आम आदमी क्लीनिक का फायदा : डॉ. बलबीर सिंह
Punjab Breaking News : 4.59 करोड़ लोगों ने उठाया आम आदमी क्लीनिक का फायदा : डॉ. बलबीर सिंह

कहा, प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सरकार प्रयासरत्त

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में बड़ी क्रांति लाई है। इन क्लीनिकों की स्थापना से अब तक 881 क्लीनिकों में 4.59 करोड़ से अधिक मरीजों ने उपचार सेवाएं ली हैं, जिनमें 1.59 करोड़ यूनिक मरीज शामिल हैं। इन क्लीनिकों में कुल 107 दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक टेस्ट मुफ्त प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे पंजाबियों पर खर्च का बोझ काफी कम हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 235 और आम आदमी क्लीनिक प्रगति पर हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं के और विस्तार को सुनिश्चित करेंगे।

10 लाख तक प्रत्येक परिवार को मुफ्त चिकित्सा सुविधा

एक ऐतिहासिक निर्णय के तहत राज्य सरकार मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत आने वाले महीने में कवरेज राशि को प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे पंजाब और चंडीगढ़ के सरकारी तथा सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और लोगों को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पंजाब देश का पहला राज्य बन जाएगा जहां हर परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलेगा।

360 तरह की जरूरी दवाएं दी जा रहीं फ्री

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आवश्यक दवाओं की सूची 276 से बढ़ाकर 360 दवाओं तक करने से मुफ्त दवाइयों की पहल को और मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 से अब तक 104 करोड़ रुपये से अधिक की दवाइयों और आपूर्तियों की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सीएमओ/एसएमओ को स्थानीय स्तर पर ईडीएल-नॉन ईडीएल दवाओं की खरीद के लिए अधिकृत किया गया है तथा स्वास्थ्य सुविधाओं में दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए 01-04-2025 से 16 करोड़ रुपये के फंड का उपयोग किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसी तरह डायग्नोस्टिक पहल के तहत सभी सेकेंडरी स्वास्थ्य सुविधाओं या सूचीबद्ध डायग्नोस्टिक केंद्रों में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधाएं सरकार द्वारा निर्धारित किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab News : महिला सुरक्षा सरकार की प्रमुख प्राथमिकता : डॉ. बलजीत कौर

  • TAGS
  • [post_tags]