फिरोजपुर पुलिस ने हासिल की सफलता, पकड़े गए आरोपियों से 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूस बरामद
Punjab Crime News (आज समाज), फिरोजपुर : नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को 5.775 किलोग्राम हेरोइन, 1.33 लाख प्रतिबंधित कैप्सूल/गोलियां, केएफ 7.65 कैलिबर के 39 जिंदा कारतूस और 36,600 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। इसक साथ ही जिला पुलिस ने नशा व हथियार तस्करी केदो मॉड्यूल का पदार्फाश किया है।
यह जानकारी डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान लक्खा भेडिया निवासी मनजिंदर सिंह (24), मल्लांवाला निवासी जगजीत सिंह (22) और फिरोजपुर के ममदोट उत्तर निवासी गुरदेव सिंह (55) के रूप में हुई है। नशीले पदार्थ और गोली-सिक्का बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने आरोपियों की मारुति स्विफ्ट कार भी जब्त की है। डीजीपी ने बताया कि इन मामलों में आगे-पीछे के संबंध स्थापित किए जा रहे हैं और पूरे नेटवर्क का पदार्फाश करने, वित्तीय लेन-देन का पता लगाने और सभी गुर्गों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।
इस तरह मिली पुलिस को सफलता
पहले आॅपरेशन के बारे में विवरण साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली थी कि मनजिंदर सिंह और जगजीत सिंह नशा तस्करी में शामिल हैं। इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने आरोपियों की स्विफ्ट कार को दाना मंडी बस्ती वकीलां वाली के पास रोका और तलाशी के दौरान 5.775 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।
इस तरह दूसरे गिरोह तक पहुंची पुलिस
दूसरी कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि गुरदेव सिंह गांव ममदोट में मेडिकल स्टोर चलाता है, जहां वह प्रतिबंधित कैप्सूल/गोलियां बेचता है। इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और आरोपी गुरदेव को गिरफ्तार कर दुकान से 1,33,640 प्रतिबंधित गोलियां/कैप्सूल, 36,600 रुपये नकदी और केएफ 7.65 कैलिबर के 39 जिंदा कारतूस बरामद किए।
ये भी पढ़ें : Punjab News Update : मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही सरकार : डा. बलबीर सिंह


