Chandigarh Crime News : एक ही दिन में पुलिस ने पकड़े 79 नशा तस्कर

0
292
Chandigarh Crime News : एक ही दिन में पुलिस ने पकड़े 79 नशा तस्कर
Chandigarh Crime News : एक ही दिन में पुलिस ने पकड़े 79 नशा तस्कर

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने बरामद की 6.7 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम गांजा, 30 किलोग्राम भुक्की, 1.33 लाख नशीली गोलियां

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध के 473वें दिन भी अभियान जारी रखते हुए आज 79 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 6.7 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम गांजा, 30 किलोग्राम भुक्की, 1.33 लाख नशीली गोलियां और 2.02 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

इसके साथ ही केवल 473 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल ड्रग तस्करों की संख्या 68,682 तक पहुंच गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 10 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।

गैंगस्टरों के खिलाफ भी अभियान जारी

राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान गैंगस्टरों ते वार के 148वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 498 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों ते वार पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने हेतु एक निर्णायक लड़ाई है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

अब तक इतनी गिरफ्तारी हो चुकी

148वें दिन पुलिस टीमों ने 250 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त एक हथियार भी बरामद किया, जिससे इस अभियान के आरंभ से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 37,757 हो गई है। इसके अतिरिक्त 92 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि एक व्यक्ति को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने तीन भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी साझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : करोड़ों रुपए के नशीले पदार्थों सहित तीन काबू

  • TAGS
  • [post_tags]