Chandigarh Crime News : 3.7 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

0
234
Chandigarh Crime News : 3.7 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : 3.7 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

पकड़े गए नशा तस्करों से अफीम, नशे की गोलियां और ड्रग मनी भी की बरामद

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : नशा व नशा तस्करों के खिलाफ प्रदेश भर में पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान युद्ध नशा विरुद्ध के तहत छापेमारी लगातार जारी है। प्रदेश पुलिस की टीमें हर रोज एक योजना के तहत नशा तस्करों के खिलाफ प्रदेश भर में छापेमारी अभियान चलाती हैं और इस दौरान बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों सहित नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं।

इसी अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने छापेमारी करते हुए 298वें दिन कुल मिलाकर 334 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद प्रदेश भर में 85 एफआईआर दर्ज करके 122 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे 298 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 41,639 हो गई है। इन छापों के नतीजे के रूप में पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.7 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 467 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 31,670 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों तथा एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

120 से अधिक टीमों ने लिया हिस्सा

इस आॅपरेशन के दौरान 68 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 334 स्थानों पर छापेमारी की है। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस आॅपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 325 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है। देखने योग्य है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन तथा प्रीवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है तथा पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के रूप में आज 19 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : छह माह में प्रदेश में बन जाएंगे 3100 नए स्टेडियम : मान

  • TAGS
  • [post_tags]