Punjab Crime News : पांच पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित छह बदमाश काबू

0
146
Punjab Crime News : पांच पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित छह बदमाश काबू
Punjab Crime News : पांच पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित छह बदमाश काबू

मानसा सीआईए स्टाफ ने हासिल की सफलता, पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

Punjab Crime News (आज समाज), मानसा। पंजाब में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में आज सीआईए स्टाफ मानसा ने बड़ी सफलता उस समय हासिल की जब हथियारों के साथ अपराधी उसके हत्थे चढ़े। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ ने कुल छह आरोपियों को पांच पिस्टल व जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चार आरोपी एक ही गांव से संबंधित है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर इस बात की जांच में जुट गई है कि आखिर उनके पास इतने पिस्टल कहा से आए और उन्होंने किस वारदात को अंजाम दिया जाना था।

इस तरह मिली पुलिस को सफलता

एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि डीएसपी पुशपिंदर सिंह और जसविंदर सिंह की सुपरवीजन में सीआईए स्टाफ इंचार्ज बलकौर सिंह की अगुवाई में टीम ने ठुठियावाली रोड़ पशु मंडी के नजदीक से तीन मोटरसाइकिलों पर सवार गांव कल्लो वासी सतिंदर जीत सिंह उर्फ गोसा, गांव दलिएवाली वासी सुखपाल सिंह के अलावा गांव कोटली कलां वासी दिलप्रीत सिंह उर्फ कालू, राजविंदर सिंह उर्फ राजू, लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा और नवप्रीत सिंह उर्फ नवी को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चार पिस्टल 32 बोर समेत 13 जिंदा कारतूस और एक पिस्टल देसी 12 बोर समेत दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।

गिरफ्तार किए आरोपितो के खिलाफ थाना सिटी-1 में आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अनुसार गिरफ्तार किए गए गांव कल्लो वासी सतिंदरजीत सिंह के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है और गिरफ्तार किए गए राजविंदर सिंह उर्फ राजू के परिवारिक सदस्यों ने गांव कोटली कलां में कत्ल की वारदात को अंजाम दिया गया था।

ये भी पढ़ें : Punjab Weather Update : पंजाब में इस सप्ताह दस्तक दे सकता है मानसून

  • TAGS
  • [post_tags]