Chitrangada Singh: चित्रांगदा सिंह पर चढ़ा हॉटनेस का खुमार

0
66
Chitrangada Singh: चित्रांगदा सिंह पर चढ़ा हॉटनेस का खुमार
Chitrangada Singh: चित्रांगदा सिंह पर चढ़ा हॉटनेस का खुमार

ब्लैक ड्रेस में कमाल लग रही एक्ट्रेस
Chitrangada Singh, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकाराओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें चित्रांगदा सिंह का नाम जरूर शामिल होता है। हाल ही में अपनी लेटेस्ट फोटोज के जरिए चित्रांगदा ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है और हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है।

चित्रांगदा सिंह की जिन तस्वीरों के बारे में इस लेख में बात की जा रही हैं, उन्हें एक्ट्रेस ने सोमवार को अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इन फोटो में चित्रांगदा का कातिलाना हुस्न देखने को मिल रहा है, जो सबका ध्यान खींच रहा है।

अवॉर्ड शो में लाइमलाइट लूटी

दरअसल चित्रांगदा सिंह की ये फोटोज के अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए तैयार किए गए लुक की हैं। इस बात की जानकारी चित्रांगदा ने अपने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में दी है। इस गॉर्जियस लुक के दम पर अभिनेत्री ने देर रात अवॉर्ड शो में लाइमलाइट लूटी है।

चित्रांगदा सिंह की इन फोटो की तरफ देखा जाए तो वह ब्लैक और स्लिवर कलर की आउटिफट किए हुए हैं, जिनमें उनका कर्वी फिगर फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराने का काम कर रहा है। इस स्टाइलिश ड्रेस में चित्रांगदा काफी हॉट और बोल्ड भी नजर आ रही हैं।

मातृभूमि में नजर आएगी चित्रांगदा सिंह

दरअसल आने वाले समय में चित्रांगदा सिंह सुपरस्टार सलमान की बहुचर्चित फिल्म मातृभूमि में नजर आने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभी तक इस फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है। फिल्म में चित्रांगदा ने सलमान की पत्नी का रोल निभाया है।

दो बेटों की मां हैं चित्रांगदा सिंह

आपको बता दें कि चित्रांगदा सिंह की उम्र 50 साल और वह असल जिंदगी में दो बेटों की मां भी हैं। इसके बावजूद अपनी कमाल की ब्यूटी के दम पर चित्रांगदा बी टाउन की नई-नई एक्ट्रेसेज को कड़ी टक्कर देती हैं और अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बनाती रहती हैं।

ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का