पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने बरामद की नशे की खेप और ड्रग मनी
Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने और इस बुराई को जड़ से मिटाने के लिए पंजाब सरकार लगातार प्रयासरत्त है। इसी के चलते पंजाब में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हर रोज पुलिस टीमों का गठन करते हुए एक साथ छापेमारी की जाती है। इस अभियान को पंजाब पुलिस ने युद्ध नशे विरुद्ध नाम दिया हुआ है।
अपने इसी अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 152 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 15.6 किलोग्राम हेरोइन, 499 नशीली गोलियां और 5350 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ, मात्र 492 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 72,175 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज पांच व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।
पुलिस ने प्रदेशभर में 840 जगह की छापेमारी
प्रदेश में चल रहे अभियान गैंगस्टरां ते वार के 167वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों द्वारा पहचाने गए और मैप किए गए 840 स्थानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरां ते वार – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस निदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।
एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर पर दें सूचना
167वें दिन, पुलिस टीमों ने 564 व्यक्तियों को 12 हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 44,666 हो गई है। इसके अलावा, 296 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 20 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Punjab Weather : पंजाब में 12 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी


