कहा, इस अवधि में पुलिस ने 2229 किलो हेरोइन, 667 किलो अफीम, 16. 68 करोड़ की ड्रग मनी की जब्त
Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया है कि युद्ध नशे विरुद्ध गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 35, 133 एफआईआर दर्ज की और 50, 238 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है। उनके कब्जे से 2229 किलो हेरोइन, 667 किलो अफीम, 28 टन भुक्की, 68 किलो चरस, 783 किलो गांजा, 29 किलो आईसीई, 4 किलो कोकीन, 48. 64 लाख नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 16. 68 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।
वे गुरुवार को जालंधर में पुलिस लाइन में नई बनी अति- आधुनिक एंटी- नारकोटिकस टास्क फोर्स (एएनटीएफ) जालंधर रेंज इमारत का उद्घाटन करते समय बोल रहे थे। डीजीपी के साथ विशेष डीजीपी एएनटीएफ कुलदीप सिंह, एडीजीपी एएनटीएफ नीलाभ किशोर और एडीजीपी स्टेट आर्म्ड पुलिस पंजाब एमएफ फारूकी भी मौजूद थे।
9 हजार वर्ग फुट में बनी नई ईमारत
जिक्रयोग्य है कि लगभग 9000 वर्ग फुट के कवर्ड क्षेत्र में फैली और 1.60 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनी यह अति- आधुनिक इमारत, रेंज की कार्य-कुश्लता को बढ़ाने और नशा तस्करी के साथ और प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार की गई है। इसमें गजटिड अधिकारियों के लिए समर्पित दफ़्तर, जांच अधिकारियों और सहायक स्टाफ के लिए केबिन, रीडर का कमरा और एक आधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम शामिल है।
पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता
डीजीपी गौरव यादव ने युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम को बड़ी सफलता करार देते कहा कि यह अभियान राज्य से नशे के पूरी तरह खात्मे तक जारी रहेगा। उन्होंने लोगों को सेफ पंजाब चैटबोट 97791- 00200 के द्वारा गुप्त तौर पर नशे सम्बन्धित जानकारी देने के लिए भी अपील की। इस मौके पुलिस कमिशनर (सीपी) जालंधर धनप्रीत कौर, डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला, डीआईजी एएनटीएफ संजीव कुमार रामपाल, डीआईजी एएनटीएफ अखिल चौधरी और एआईजीएएनटीएफ अश्वनी गोटियाल भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें : Punjab News : टैक्स चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : चीमा


