Punjab Breaking News : पंजाब में अधूरे पड़े हाईवे और पुल जल्द होंगे पूरे : मान

0
149
Punjab Breaking News : पंजाब में अधूरे पड़े हाईवे और पुल जल्द होंगे पूरे : मान
Punjab Breaking News : पंजाब में अधूरे पड़े हाईवे और पुल जल्द होंगे पूरे : मान

पंजाब सीएम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

Punjab Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली/चंडीगढ़ : पंजाब में पिछले कई साल से अधूरे पड़े हाईवे और पुलों का निर्माण जल्द पूरा होगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से एक महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश में अधूरे हाईवे और पुलों संबंधी जानकारी विस्तार से दी और एक रिपोर्ट के रूप में उनके सामने रखी। मान ने कहा कि प्रदेश सरकार का पक्ष जानने के बाद केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया की जल्द ही प्रदेश में इन सभी अधूरे प्रोजेक्टों को पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक के दौरान मान ने यह बात उठाई

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सड़कों, जिनमें अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट फिरोजपुर-फाजिल्का कॉरिडोर भी शामिल है, को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की पंजाब की मांग भी उठाई। उन्होंने देरी और रुकावटों के कारण वर्षों से अटके प्रोजेक्ट्स को तेजी से लागू करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने सुनाम, चीमा मंडी, भीखी, मानसा और मौड़ से होते हुए भवानीगढ़-कोटशमीर सड़क को चार-मार्गी करने का भी भरोसा दिया है। इसके अलावा बरनाला-बाजाखाना और मालेरकोटला-बरनाला कॉरिडोर का विस्तार भी किया गया है, जिसे पंजाब के सड़क संपर्क, आर्थिक आवागमन और जन सुरक्षा के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार की सराहना की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश भर में जानों की रक्षा और सुरक्षित हाइवे सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ के कामकाज की भरपूर सराहना की। मुख्यमंत्री ने अमृतसर के वल्ला फ्लाईओवर के काम में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट एनएचएआई द्वारा अवार्ड किया गया था, जो 15 सितंबर, 2023 तक पूरा होना था। उन्होंने कहा कि इसके पूरा होने की अवधि में बार-बार वृद्धि होने के बावजूद यह कार्य अभी भी अधूरा है और इसे पूरा करने की तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2026 तक तय की गई थी, लेकिन अभी तक केवल 76 प्रतिशत काम ही हुआ है।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : भारत-भूटान सीमा से तीन बदमाश काबू

  • TAGS
  • [post_tags]