Delhi Gangrape, (आज समाज), नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर एक महिला के साथ बस के अंदर निर्भया जैसी हैवानियत की गई है। मानवता को शर्मशार करने वाली यह घटना सोमवार रात रानीबाग इलाके की है। यहां स्लीपर बस में 30 साल कीमहिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की वारदात सामने आई है।
मंगोलपुरी में फैक्ट्री में काम करती है महिला
प्रारंभिक सूत्रों के मुताबिक महिला पति व अपने दो बच्चों के साथ पीतमपुरा में रहती है। पति को टीबी की बीमारी है। वह मंगोलपुरी में फैक्ट्री में काम करती है और वारदात वाले दिन अपना काम खत्म करके घर लौट रही थी। सरस्वती विहार इलाके में वह बस आने का वेट कर रही थी। इसी बीच एक स्लीपर बस उसके सामने रुकी और बस के दरवाजे पर खड़े दरिंदे से महिला ने टाइम पूछा। इसी बीच आरोपी ने महिला को बस के अंदर खींच लिया और उसके बाद बस चालक व हेल्पर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास बस फेंककर दरिंदे फरार
दरिंदगी करने के बाद आरोपियों ने महिला को नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास बस से फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला के बयान लेकर करके केस दर्ज कर लिया गया है। रानीबाग थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार आरोप है कि बस की खिड़की पर खड़े व्यक्ति ने पीड़िता को बस के अंदर खींचने के बाद चालक से बस चलाने को कहा। इसके बाद बस में मौजूद दो आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें सामने आया है कि बस दिल्ली से बिहार के बीच चलती है। मंगलवार को बस को जब्त कर आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें : Delhi Crime: दिल्ली में फिर युवती से निर्भया जैसी हैवानियत, 3 दरिंदे गिरफ्तार


