Punjab Crime News : भारत-भूटान सीमा से तीन बदमाश काबू

0
140
Punjab Crime News : भारत-भूटान सीमा से तीन बदमाश काबू
Punjab Crime News : भारत-भूटान सीमा से तीन बदमाश काबू

बटाला दोहरा हत्याकांड मामले में आरोपी हैं पकड़े गए तीनों आरोपी

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारत और भूटान सीमा से तीन बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ये तीनों ही भूटान भागने की फिराक में थे। पकड़े गए तीनों आरोपी बटाला दोहरा हत्याकांड में आरोपी थे और गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के गैंग के सक्रिय सदस्य थे।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि आॅपरेशन नेस्ट रैकर नाम के तहत चलाए गए इस अभियान को एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब, इंस्पेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (आईजीपी) आशीष चौधरी के नेतृत्व में ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ओएफटीईसी) और बटाला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया गया।

इस तरह है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के कथूनंगल निवासी जतिन सिंह, तरनतारन के गांव संगर कोट निवासी साजनदीप सिंह तथा अमृतसर के बलिया मंझपुर निवासी महिकदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी जतिन सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट आदि के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

27 अप्रैल को किया था डबल मर्डर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे के करीब बटाला के गांव भोमा में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात हमलावरों ने तीन व्यक्तियों पर गोलियां चलाई थीं। इस घटना में दो व्यक्तियों की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि तीसरा व्यक्ति घायल हो गया था। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे फरार हैंडलर हैप्पी जट्ट के निदेर्शों पर काम कर रहे थे और उसी के आदेश पर उन्होंने इन योजनाबद्ध हत्याओं को अंजाम दिया था।

लगातार ठिकाने बदल रहे थे आरोपी

डीजीपी ने कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि वित्तीय संबंधों, लॉजिस्टिक सहायता, हथियारों की खरीद और मामले में शामिल अन्य सहयोगियों की भूमिका सहित पूरी साजिश का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

  • TAGS
  • [post_tags]