Haryana News: हिसार में घूसखोर SI रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने को 80 हजार मांगे, अब खुद पहुंच गए जेल

0
186

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने हांसी पुलिस जिले के बास थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अमरत लाल को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

नाम हटाने के लिए 80 हजार मांगे

जानकारी के मुताबिक, एसआई अमरत लाल ने एक दर्ज मामले में आरोपी का नाम हटाने की एवज में शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी।

रंगे हाथ पकड़ा गया एसआई

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पहले आरोप की पुष्टि की और इसके बाद रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर अग्रोहा मोड़ के पास भेजा गया। जैसे ही एसआई अमरत लाल ने शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से तैयार विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ कर रही विजिलेंस टीम

बताया गया है कि यह कार्रवाई विजिलेंस निरीक्षक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस टीम अब यह भी जांच कर रही है कि रिश्वत मांगने और लेने के मामले में आरोपी पुलिसकर्मी के साथ कोई अन्य व्यक्ति या पुलिसकर्मी शामिल था या नहीं।

  • TAGS
  • [post_tags]