Punjab Crime News : हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल सहित पांच बदमाश काबू

0
281
Punjab Crime News : हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल सहित पांच बदमाश काबू
Punjab Crime News : हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल सहित पांच बदमाश काबू

विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर चलाया जा रहा था पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थित मॉड्यूल: डीजीपी

Punjab Crime News  (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त आॅपरेशन में चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले में शामिल पांच आरोपियों को एक हैंड ग्रेनेड और एक .30 बोर जिगाना पिस्तौल सहित जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर इस मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है।

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गांव माजरी (एसबीएस नगर) के बलविंदर लाल उर्फ शम्मी, गांव भरापुर (एसबीएस नगर) के जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, गांव सुजावलपुर (एसबीएस नगर) के चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, गांव ठाणा (शिमला) के रूबल चौहान और धूरी (संगरूर) के मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में यह आया सामने

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तान की आई.एस.आई. का समर्थन प्राप्त था और यह पुर्तगाल तथा जर्मनी में स्थित विदेशी हैंडलरों के निदेर्शों पर काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी एक संरचित नेटवर्क का हिस्सा थे, जिसमें हमले को अंजाम देने के लिए कई कट-आउट और सब-मॉड्यूल शामिल थे।

डीजीपी ने कहा कि हमले में शामिल दो मुख्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए जांच जारी है। गौरतलब है कि बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर ग्रेनेड हमला हुआ था।

इस तरह मिली पुलिस को सफलता

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एआईजी स्टेट स्पेशल आॅपरेशन सेल (एसएसओसी), एसएएस नगर दीपक पारिक ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा हैंड ग्रेनेड, हथियार और जिंदा कारतूसों की एक खेप ट्रांसपोर्ट की गई थी, जो कई गुर्गों के द्वारा होती हुई अंतिम आरोपियों को प्राप्त हुई थी। एआईजी ने कहा कि पुर्तगाल स्थित हैंडलर के निदेर्शों पर आरोपियों ने हमले को अंजाम देने के लिए आपसी तालमेल किया था। उन्होंने बताया कि हमले में शामिल फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Crime News : 3.7 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • TAGS
  • [post_tags]