Chandigarh Crime News : 3.7 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
384
Chandigarh Crime News : 3.7 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : 3.7 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने मुहिम के 399वें दिन 118 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को अपराध व नशा मुक्त करने के लिए प्रदेश में पुलिस ने एक साथ दो अभियान छेड़े हुए हैं। ये अभियान युद्ध नशे विरुद्ध और गैंगस्टरां ते वार के नाम से हैं। युद्ध नशे विरुद्ध अभियान पंजाब पुलिस ने एक मार्च 2025 को शुरू किया था। जोकि अभी भी निरंतर जारी है। पंजाब पुलिस हर रोज टीमें बनाकर प्रदेश में संदिग्ध जगहों पर रेड करती है और नशा तस्करों को नशीले पदार्थाें सहित काबू करती है।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम के 399वें दिन 118 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3.7 किलोग्राम हेरोइन, 3.7 किलोग्राम गांजा, 934 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 7120 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 399 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 57,015 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 30 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

गैंगस्टरों से संबंधित 551 जगहों पर छापेमारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निदेर्शों पर शुरू की गई निर्णायक मुहिम गैंगस्टरां ते वार के 74वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 551 ठिकानों पर छापेमारी की। गौरतलब है कि गैंगस्टरां ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं। 74वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियार बरामद करने के बाद 245 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 18,975 हो गई है।

लोगों से हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने की अपील

इसके अलावा 69 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 72 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान तीन भगौड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में सूचनाएं दे सकते हैं।

 

  • TAGS
  • [post_tags]