Chandigarh Crime News : 6.2 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

0
392
Chandigarh Crime News : 6.2 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : 6.2 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

प्रदेश में दिनभर चला नशा तस्करों के खिलाफ अभियान, 296 जगह की छापेमारी

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : युद्ध नशों विरुद्ध अभियान को पंजाब पुलिस ने जारी रखते हुए लगातार 312वें दिन भी छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 296 संदिग्ध स्थानों पर दबिश की। इस कार्रवाई में 107 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 82 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही 312 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 43,544 हो गई है। छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 6.2 किलोग्राम हेरोइन, 7 किलोग्राम भुक्की, 496 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 34,820 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

800 से अधिक कर्मियों ने लिया भाग

64 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 296 स्थानों पर छापेमारी की। इस दिनभर चले अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 300 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं।

पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है। राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए राज्य सरकार ने तीन-स्तरीय रणनीति—प्रवर्तन (एनफोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन)—लागू की है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने आज ह्यनशा मुक्तिह्ण पहल के अंतर्गत 41 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए सहमत किया है।

गत दिन इतने नशा तस्कर पकड़े थे

युद्ध नशों विरुद्ध को लगातार 311वें दिन भी जारी रखते हुए 313 स्थानों पर छापेमारी की, जिस दौरान प्रदेश भर में 77 एफआईआर दर्ज करके 105 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे 311 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 43,381 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 23.3 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलो भुक्की, 486 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 6250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : नशा तस्करों पर पंजाब सरकार की कार्रवाई मिसाली : केजरीवाल

  • TAGS
  • [post_tags]