Punjab Breaking News : पंजाब के लाखों कर्मी और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए लंबित डीए के भुगतान के आदेश

0
144
Punjab Breaking News : पंजाब के लाखों कर्मी और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए लंबित डीए के भुगतान के आदेश
Punjab Breaking News : पंजाब के लाखों कर्मी और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए लंबित डीए के भुगतान के आदेश

तय समय तक सरकार ने यदि नहीं किया भुगतान तो देय होगा 6 प्रतिशत ब्याज

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए प्रदेश सरकार को सख्त आदेश दिए हैं। दरअसल पंजाब में कई सालों से कर्मचारियों का डीए लंबित चल रहा था। पहले कर्मचारियों ने सरकार के सामने मांग पत्र रखते हुए गुहार लगाई लेकिन जब बात नहीं बनी तो इन कर्मचारियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

हाई कोर्ट ने कर्मचारियों के हक में फैसला सुनाते हुए पंजाब सरकार को राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को 15 दिन के भीतर लंबित महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि इस महीने के अंत तक भुगतान नहीं किया गया तो सरकार को 6% ब्याज भी देना होगा। हाईकोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी से इसकी कंप्लायंस रिपोर्ट भी मांगी है। इस फैसले से मुलाजिमों की सैलरी 15 हजार रुपए तक बढ़ सकती है। पंजाब सरकार के लिए कोर्ट का यह फैसला इसलिए परेशान करने वाला हो सकता है क्योंकि लंबित डीए और एरियर का कुल बकाया करीब 14 हजार करोड़ रुपए आंका गया है।

साल 2023 से परेशान थे कर्मचारी

कर्मचारी साल 2023 से महंगाई भत्ते के भुगतान में देरी से परेशान हैं। कोर्ट की ओर से विस्तृत लिखित आदेश का अभी इंतजार है। सरकार पूरे मामले में लगातार डीए भुगतान का विरोध करती रही। ऐसे में अब संभावना है कि वह हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती है। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने अदालत में कहा कि उसने 18 जून 2021 की रिपोर्ट स्वीकार नहीं की है।

सरकार ने यह भी बताया कि 18 फरवरी 2025 के तहत एक नई योजना (प्लान) पेश की गई है। राज्य सरकार का यह भी तर्क था कि पंजाब अपने कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तुलना में अधिक वेतनमान (हाई पे मास्टर) देता है, इसलिए अलग से डीए देने की आवश्यकता नहीं है। इस पर हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि हरियाणा के कर्मचारी और पेंशनर भी अधिक वेतन प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन हमारे सामने विवाद वेतन का नहीं, बल्कि महंगाई भत्ते के भुगतान का है।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराई भारतीय सीमा में हेरोइन, तस्कर उठाने पहुंचे तो पुलिस देखकर भागे

  • TAGS
  • [post_tags]