Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार आज, शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह, 16 नए चेहरे बन सकते हैं मंत्री

0
62
Karnataka Cabinet Expansion 2026: कर्नाटक सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को शाम 4 बजे होगा। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस विस्तार में 16 से 18 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। संभावित नामों में कई वरिष्ठ और क्षेत्रीय नेताओं की चर्चा है।
Karnataka cabinet expansion 2026, Karnataka cabinet swearing in ceremony today, Karnataka probable ministers list 2026, Congress Karnataka cabinet expansion news, Karnataka new ministers oath ceremony, Karnataka cabinet reshuffle latest updates, कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार 2026, कर्नाटक कैबिनेट विस्तार न्यूज, कर्नाटक नए मंत्री, कर्नाटक शपथ ग्रहण समारोह न्यूज
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम डीके शिवकुमार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी काफी माथापच्ची की है। (File Photo)

Karnataka Cabinet Reshuffle 2026: कर्नाटक की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। राज्य सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार शाम 4 बजे राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान किया जाएगा। लंबे समय से लंबित इस विस्तार के तहत कई कांग्रेस विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। कांग्रेस नेतृत्व ने दिल्ली में कई दौर की बैठकों के बाद संभावित नामों पर सहमति बनाई है, हालांकि अंतिम सूची शपथ ग्रहण से ठीक पहले जारी होने की संभावना है। कांग्रेस नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए क्षेत्रीय संतुलन, जातीय प्रतिनिधित्व, वरिष्ठता, संगठन में योगदान और प्रशासनिक अनुभव जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखा है। पार्टी की कोशिश है कि राज्य के सभी प्रमुख क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले।

सबसे ज्यादा चर्चा में इन नेताओं के नाम

सूत्रों के मुताबिक इस बार 16 से 18 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। जिन नेताओं के नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं, उनमें पी. एम. नरेंद्रस्वामी, बसवंतप्पा, शरथ बाचेगौड़ा, कनीज फातिमा, जमीर अहमद और तनवीर सैत प्रमुख हैं। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक आधिकारिक सूची जारी नहीं की है और अंतिम समय में कुछ बदलाव भी संभव हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विस्तार केवल रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि सरकार की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में भी एक अहम कदम है। नए मंत्रियों को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे जा सकते हैं, जिससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

असंतुष्ट विधायकों को साधने की कोशिश

मंत्रिमंडल विस्तार को कांग्रेस के भीतर राजनीतिक संतुलन बनाने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से मंत्री पद की दौड़ में शामिल कई विधायक पार्टी नेतृत्व से लगातार संपर्क में थे। ऐसे में इस विस्तार के जरिए असंतुष्ट नेताओं को साधने और संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। राजभवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्री, कांग्रेस के शीर्ष नेता, विधायक और कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। शपथ ग्रहण के बाद नए मंत्रियों के विभागों का भी जल्द आवंटन किया जा सकता है। राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर रहेगी कि अंतिम सूची में किन नेताओं को जगह मिलती है और किन दावेदारों को अभी और इंतजार करना पड़ता है।

कर्नाटक की राजनीति में नए समीकरण

कर्नाटक मंत्रिमंडल का यह विस्तार राज्य की राजनीति में नए समीकरण स्थापित कर सकता है। इससे सरकार को प्रशासनिक मजबूती मिलने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। अब सभी की निगाहें शाम 4 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह और नए मंत्रियों की आधिकारिक सूची पर टिकी हुई हैं। इसे लेकर कई दिनों से चर्चाएं चल रही हैं। विपक्षी दलों की नजर भी इस बदलाव पर रहेंगी।