Himachal Gold Silver Rate Today: हिमाचल में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, जानिए आज का भाव

0
85
Haryana Gold Rate, Haryana Silver Rate, Gold Price Today, Silver Price Today, 22K Gold Price, 24K Gold Rate, हरियाणा में सोने का भाव, चांदी का भाव, आज का गोल्ड रेट, सोना चांदी रेट
हरियाणा में आज 18 कैरेट सोने की कीमत 94 हजार रुपये प्रति तोला पर पहुंच गई है।

Himachal Gold Silver Price 31 October 2026: त्योहार और शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव चल रहा था, लेकिन अब सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश में पिछले एक सप्ताह के मुकाबले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक सोने के भाव नीचे आए हैं। वहीं, चांदी की कीमत में भी कमी दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आप -चांदी खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका हो सकता है।

24 और 22 कैरेट सोने का भाव

हिमाचल प्रदेश में 31 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए करीब 1,38,720 रुपये दर्ज की गई है। एक सप्ताह पहले यानी 24 अक्टूबर को इसका भाव करीब 1,42,390 रुपये था। इस तरह एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 3,670 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है और इसमें लगभग 99.9 प्रतिशत सोना होता है। हिमाचल में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए करीब 1,27,160 रुपये है। एक सप्ताह पहले इसका भाव लगभग 1,30,840 रुपये था। इस तरह 22 कैरेट सोने की कीमत में भी करीब 3,680 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने में लगभग 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। इसी वजह से इसका इस्तेमाल ज्यादातर गहने बनाने में किया जाता है।

18 और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट

हिमाचल में आज 18 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए करीब 1,04,040 रुपये है। वहीं, 14 कैरेट सोने की कीमत लगभग 80,920 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन दोनों कैटेगरी के भाव में भी पिछले सप्ताह के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। 18 कैरेट सोने में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है, जबकि 14 कैरेट में लगभग 58.3 प्रतिशत सोना होता है। इनका इस्तेमाल अलग-अलग डिजाइन और कम कीमत वाले आभूषण बनाने में किया जाता है।

हिमाचल प्रदेश में आज चांदी का भाव

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। हिमाचल प्रदेश में 31 अक्टूबर को 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव करीब 2,10,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। इस हिसाब से एक ग्राम चांदी की कीमत लगभग 210 रुपये बैठती है। एक सप्ताह पहले 24 अक्टूबर को चांदी का भाव करीब 2,20,000 रुपये प्रति किलो था। यानी एक सप्ताह में चांदी लगभग 10,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।

  • TAGS
  • [post_tags]