हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 सीनियर अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार

0
43
हिमाचल प्रदेश में सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। दो IAS अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की वजह से राज्य में गुरुवार को पांच सीनियर IAS अधिकारियों को अलग-अलग महत्वपूर्ण विभागों और उपक्रमों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Himachal Pradesh administrative reshuffle: हिमाचल प्रदेश में सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। दो IAS अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की वजह से राज्य में गुरुवार को पांच सीनियर IAS अधिकारियों को अलग-अलग महत्वपूर्ण विभागों और उपक्रमों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

इन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

अधिसूचना के मुताबिक, राज्य बिजली बोर्ड के एमडी आदित्य नेगी को उद्योग विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। हिम ऊर्जा के CEO कमल कांत सारोच अब पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे। शिक्षा विभाग के विशेष सचिव शुभ करण सिंह को ऊर्जा विभाग के निदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह को एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक तथा प्रबंध निदेशक मिल्कफेड अभिषेक वर्मा को डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

फेरबदल की वजह

सरकार ने यह फेरबदल दो आईएएस अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण लिया गया है। निपुण जिंदल और विवेक भाटिया दो दिन पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। उनके दिल्ली जाने के बाद सरकार ने हिमाचल में मौजूद IAS अधिकारियों को उनका कार्यभार भी सौंपा है।