Gurugram Crime News : गुरुग्राम में पव्वा गैंग का आतंक, 50 हजार मंथली न देने पर अंडा कारोबारी के दफ्तर पर हमला

0
169
Gurugram Crime News : गुरुग्राम में पव्वा गैंग का आतंक, 50 हजार मंथली न देने पर अंडा कारोबारी के दफ्तर पर हमला
Gurugram Crime News : गुरुग्राम में पव्वा गैंग का आतंक, 50 हजार मंथली न देने पर अंडा कारोबारी के दफ्तर पर हमला

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, कुछ दिन पहले ही 50 हजार मंथली रंगदारी मांगी थी

Gurugram Crime News (आज समाज), गुरुग्राम : जिले के खेड़की माजरा गांव में एक अंडा कारोबारी के दफ्तर पर कुछ युवकों ने हमला करके तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ की यह सारी वारदात दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित द्वारा शिकायत देने और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात के पीछे पव्वा उर्फ सुरेंद्र गैंग के गुर्गों का हाथ बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कुछ दिन पहले ही मांगी थी रंगदारी

पीड़ित अंडा कारोबारी अंकुश यादव के मुताबिक, खेड़की माजरा का पव्वा डॉन नामक व्यक्ति 15 तारीख की रात करीब 11:30 बजे उनकी दुकान पर आया था। उसने अंकुश के कर्मचारियों से हर महीने 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगी। शनिवार रात करीब 11:20 बजे आरोपी दोबारा अंकुश की दुकान पर आया और फिर से पैसों की मांग की। अंकुश द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस मारपीट में अंकुश के नाक, सिर और दांत में गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में जाना पड़ा।

खौफ पैदा करने के लिए किया गया हमला

रंगदारी न देने पर इलाके में खौफ पैदा करने के मकसद से कुख्यात पव्वा उर्फ सुरेंद्र गैंग के गुर्गों ने कारोबारी के दफ्तर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बदमाशों ने दफ्तर के शीशे, फर्नीचर और कंप्यूटर तोड़ दिए। जब वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने उन पर लाठी-डंडों और तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया।

इस अचानक हुए हमले में दफ्तर के कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग इकट्ठा होते, तब तक बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। घायल कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें : Haryana Crime News : झज्जर में सिक्योरिटी ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, वारदात के पीछे यह वजह आई सामने

  • TAGS
  • [post_tags]