Panipat News/DPS student got 6th place in Chess Championship
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। दिल्ली पब्लिक स्कूल पानीपत सिटी की कक्षा सातवीं की छात्रा शुभि कुमार ने विबग्योर हाई स्कूल,गुरुग्राम में आयोजित दो दिवसीय हरियाणा स्टेट स्कूल अंडर 15 रैपिड रेटिंग चैस टूर्नामेंट में छठा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में हरियाणा के अनेक क्षेत्रों एवम् विद्यालयों से 15 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन अमित राणा ने होनहार छात्रा शुभि व उसके परिजनों को बधाई दी।
Panipat News/DPS student got 6th place in Chess Championship
लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं
अमित राणा ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। प्रधानाचार्या अर्चना जैन व मुख्याध्यापिका सरिता विज ने कहा कि चेस गहराई से सोचने और खोज करने की प्रवृत्ति को बढ़ाता है। कल्पना का विकास होता है, जो भविष्य के बारे में सोचने की क्षमता को बढ़ाता है। चेस खेलने से गणित और विज्ञान विषयों पर अच्छी पकड़ बनती है। उन्होंने शिक्षा एवम् खेल दोनों क्षेत्रों में छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।