NEET Exam : नीट परीक्षा आज, छह परीक्षा केंद्रों पर 3018 परीक्षा देंगे परीक्षा, नीट 2026 परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी

0
879
NEET exam today, 3018 candidates will appear at six exam centres, all preparations complete for NEET 2026 exam
सीआरएसयू जहां नीट परीक्षा को लेकर दो परीक्षा केंद्
  • यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिलेभर में 15 नाके लगाए
  • प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 23 पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती, छह पेट्रोलिंग पार्टियां, साइबर टीमें रखेंगी विशेष निगरानी
  • नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क : एसपी कुलदीप सिंह

Jind News(आज समाज नेटवर्क)जींद। जींद में नीट परीक्षा का आयोजन रविवार को होने जा रहा है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा की दृष्टि से एक निरीक्षक व चार महिला पुलिस कर्मियों सहित कुल 23 पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। वही पांच प्रमुख लोकेशनों पर दो उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी निगरानी एवं समन्वय के लिए नियुक्त किए गए हैं, जो पूरे सिस्टम पर सतत नजर बनाए रखेंगे। इसके अतिरिक्त जिले में छह पेट्रोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। जिनमें प्रत्येक पार्टी में चार पुलिसकर्मी एवं दो असलाहधारी जवान शामिल हैं। ये टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहेंगी।

परीक्षा सुचारु रुप से करवाने के लिए साईबर टीम कि अलग से तैनाती कि गई हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिलेभर में 15 नाके (चेकिंग प्वायं)पॉइंटद्ध स्थापित किए गए हैं, जिन पर प्रत्येक स्थान पर पांच-पांच पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसी टीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा अन्य आवश्यक तकनीकी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। परीक्षा के दिन समय पर केंद्र पर पहुंचना बेहद जरूरी है। क्योंकि बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन सहित अन्य प्रक्रियाएं समय पर पूरी करनी होंगी। परीक्षार्थी अपने साथ केवल एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र ही लेकर जा सकेंगे। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गैजेट या अन्य प्रतिबंधित वस्तु परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
छह परीक्षा केंद्रों पर 3018 परीक्षा देंगे परीक्षा
1. राजकीय पीजी कालेज 600
2. राजकीय महिला कालेज 594
3. चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय 576
4. चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय 528
5. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 408
6. राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 312

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलाई स्पेशल बसें

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने स्पेशल रोड मैप तैयार किया है। इसमें से एक बस स्पेशल चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के लिए चलाई जाएगी। वहीं दूसरी बस अन्य परीक्षा केंद्रों को कवर करेगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचाने के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। परीक्षार्थियों के लिए दो दिन स्पेशल बस चलाई जाएंगी।

परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें रहेंगी बंद

परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल या प्रश्न पत्र लीक जैसी गतिविधियों को रोकने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के अंदर तथा उनके 200 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति के एकत्रित होने और हथियार जैसे बंदूक, लाठी, तलवार, कुल्हाड़ी, चाकू आदि लेकर आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास स्थित सभी फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी।

बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा

परीक्षा केंद्रों मीडिया के प्रवेश पर रोक रहेगी तथा बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की जांच, पंजीकरण एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था एनटीए द्वारा की जाएगी और केंद्रों पर जैमर भी लगाए जाएंगे। बिजली विभाग को परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेंस और अग्निशमन सेवाओं को भी अलर्ट रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। शिक्षा विभाग एवं संबंधित संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करें, सीसी टीवी कैमरे एवं अन्य जरूरी उपकरण लगवाएं तथा समय-समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

नीट परीक्षा को लेकर धारा 163 के तहत आदेश जारी

उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट डा. वैशाली शर्मा ने बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित होने वाली नीट 2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल या प्रश्न पत्र लीक जैसी गतिविधियों को रोकने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के अंदर तथा उनके 200 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति के एकत्रित होने और हथियार जैसे बंदूक, लाठी, तलवार, कुल्हाड़ी, चाकू आदि लेकर आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास स्थित सभी फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी।

नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क : एसपी 

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि जिले में नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। जींद पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि वे प्रशासन का सहयोग करें एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए परीक्षा व्यवस्था को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

  • TAGS
  • [post_tags]